उत्तर प्रदेशफिरोजाबाद

शादीशुदा प्रेमी का शव देखकर प्रेमिका ने भी दे दी जान

फिरोजाबाद में प्रेम का दुखद अंत हो गया। शादीशुदा प्रेमी का शव देखकर 19 वर्षीय प्रेमिका ने भी जान दे दी। दोनों एक दूसरे से तीन साल से प्यार करते थे। बीती रात दोनों के बीच लंबी बात चली थी, जिसमें उनका एक-दूसरे से झगड़ा हुआ था।

मरने से पहले लड़की ने इंस्टाग्राम पर स्टेटस लगाए थे, जिसमें वह काफी रो रही थी। वह लिखा रही थी कि जवानी में उठेगा जनाजा। मामला जसराना क्षेत्र के गांव अकबरपुर कुतकपुर का है। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। पुलिस को दोनों पक्षों में से किसी ने तहरीर नहीं दी है।

आकाश (20) जसराना क्षेत्र के गांव अकबरपुर कुतकपुर में रहता है। उसकी गली में 100 मीटर दूर भारती का घर है। दोनों के बीच तीन से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों ही लोधी राजपूत समाज से आते हैं, लेकिन फिर घर वाले शादी के लिए राजी नहीं हुए।

आकाश के घर वालों को भारती से प्रेम प्रसंग का पता चला, तो डेढ़ साल पहले उसकी शादी मैनपुर की एक युवती से करा दी। उसकी पत्नी 9 माह की गर्भवती है। आकाश का परिवार खेती से जीवनयापन करता है। उसके साथ मां कलावती देवी और छोटा भाई कुलदीप रहता है। पिता राजेश की मौत पांच साल पहले हो गई थी।

आकाश और भारती ने रात में किया था झगड़ा
आकाश और भारती देर रात आपस में बात कर रहे थे। इस दौरान दोनों का पुरानी बातों को लेकर झगड़ा शुरू हो गया। गुरुवार सुबह फिर कॉल पर झगड़ा होने लगा। उसके बाद सुबह 11:30 बजे के करीब आकाश ने भारती को कॉल कर कहा कि वह मरने जा रहा है।
मां के साथ चारा लेने जा रही भारती बदहवास उसके घर की तरफ भागी। उसने वहां जाकर आकाश का फंखे पर झूलता शव देखा। वह रोते हुए वापस अपने घर आ गई। 5 मिनट बाद उसने भी फांसी लगाकर मौत को गले लगा लिया।

इसी कमरे में पिता ने भी की थी आत्महत्या
आकाश के पिता राजेश ने भी 5 साल पहले आत्महत्या कर ली थी। उन्होंने भी इसी कमरे में फांसी लगाई थी। आकाश के जाने से उसकी मां और छोटे भाई सदमे में हैं। उनका रो-रोकर बुराहाल है। पत्नी डिलीवरी के लिए ससुराल गई है।

ग्रामीणों से पूछताछ कर रही पुलिस
ASP त्रिकुन बिसेन ने कहा कि थाना जसराना क्षेत्रा के एक युवक व युवती ने अपने-अपने घरों में आत्महत्या कर ली। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवाया। अग्रिम विधिक कार्यवाही के सम्बन्ध में ग्रामीण से पूछताछ की जा रही है।

Share this post to -

Related Articles

Back to top button