उत्तर प्रदेशहाथरस

सादाबाद में अपने सामाजिक कार्यों से लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी आदर्श महिला एव बाल कल्याण संस्था

हाथरस। जनपद के साथ साथ कस्बा सादाबाद में अपने सामाजिक कार्यों से लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी आदर्श महिला एव बाल कल्याण संस्था की बैठक संस्था की जिला महामंत्री पूनम वर्मा के आवास कूपा गली बरी वाला मौहल्ला पर आहूत की गई। बैठक की अध्यक्षता संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष रेखा राणा ने की संचालन दिनेश बघेल ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष रेखा राणा ने पदाधिकारियों को अवगत कराया कि आज के दौर में महिलाएं किसी से भी कमजोर नहीं है महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना बहुत जरूरी है। महिलाओं व बेटियों के लिए उत्तर प्रदेश सरकार वचनबद्ध है। उत्तर प्रदेश सरकार ने काफी योजनाएं महिलाओं के लिए चलाई हैं जिससे महिलाएं आत्मनिर्भर बन सके। वही बेटियों की पढ़ाई से लेकर शादी तक की भी जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश सरकार निभा रही है। महिलाओं को अपने आप को कमजोर नहीं समझना चाहिए। कस्बा की किसी भी महिला को कोई भी समस्या हो तो वो मेरे से कभी भी संपर्क कर सकती है। आदर्श महिला एव बाल कल्याण संस्था उसके साथ खड़ी है। किसी भी महिला पर अत्याचार ओर उसका शोषण नहीं होने दिया जाएगा। संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि जल्द ही संस्था का एक प्रोग्राम आयोजित कराया जाएगा उस प्रोग्राम में महिला पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपकर उनका उत्साहवर्धन किया जाएगा। बैठक में मुख्य रूप से इस अवसर पर संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष रेखा राणा सहित पूनम वर्मा, ऊषा देवी, ममता देवी, राखी देवी, कोमल देवी, श्यामो देवी, दिनेश बघेल, राखी सिंह, सौरभ, सहित अन्य महिलाएं मौजूद थी।

Share this post to -

Related Articles

Back to top button