आगराउत्तर प्रदेश

खंदौली में पंखे पर लटकी मिली किशोरी

आगरा। थाना खंदौली क्षेत्र के गांव लहलर में सोमवार सुबह 17 वर्षीय किशोरी का शव घर के कमरे में पंखे से लटका मिला। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है। जानकारी के अनुसार किशोरी की मां का निधन 17 वर्ष पूर्व हो गया था। उस समय वह महज छह महीने की थी। इसके बाद से उसका पालन-पोषण नाना टीकाराम निवासी (हसायान, हाथरस) ने किया। किशोरी वहीं पली-बढ़ी और पढ़ाई भी करती रही।

Share this post to -

Related Articles

Back to top button