आगराउत्तर प्रदेश

किसान ट्रस्ट की ओर से बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए प्रधानमंत्री को दिए 51 लख रुपए

आगरा। भूतपूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय चौ चरण सिंह जी द्वारा 1979 में बनाये गये किसान ट्रस्ट की ओर से पंजाब सहित देश के अन्य भागों में बाढ़ से पीड़ितों की मदद के लिए प्रधानमंत्री को 51 लाख रुपए का चैक प्रधानमंत्री केयर फंड में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को कल नई दिल्ली में राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी की उपस्थिति में किसान ट्रस्ट के अध्यक्ष डा यशवीर सिंह गुर्जर ने सौपा।
यह जानकारी देते हुए राष्ट्रीय लोकदल के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता कप्तान सिंह कर ने बताया है कि यह राशि राष्ट्रीय लोकदल के सांसदों-विधायकों की एक माह की तनख्वाह और समाज के सहयोग से जुटाई गई, जिसे पीएम केयर्स फंड में समर्पित किया गया है।
प्रवक्ता कप्तान सिंह चाहर ने बताया है कि इससे पहले भी पंजाब बाढ़ पीड़ित परिवारों की मदद के लिए किसान ट्रस्ट की मैनेजिंग ट्रस्टी एवं श्री जयंत चौधरी की धर्मपत्नी श्रीमती चारु चौधरी ने कई ट्रक खाद्य सामग्री, दवाईयां,कपड़े एवं प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय ने प्रदेश के पदाधिकारियों के सहयोग से कल एक ट्रक खाद्य सामग्री पंजाब बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए गुरुद्वारा अमृतसर को भेजी है।
पूर्व प्रदेश प्रवक्ता कप्तान सिंह चाहर, प्रदेश सचिव डॉक्टर रुपेश चौधरी महानगर अध्यक्ष दुर्गेश शुक्ला वृत क्षेत्र महासचिव पुरुषोत्तम त्यागी किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव सतवीर रावत डॉक्टर पवन कुशवाहा एवं लोकेंद्र चौधरी आदि ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा है कि राष्ट्रीय लोकदल पंजाब सहित बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए एवं किसानों के साथ हमेशा खड़ा रहेगा।

Share this post to -

Related Articles

Back to top button