निःशुल्क शिक्षा अभियान और सामाजिक कार्यों हेतु होगा सुनील चाहर का सम्मान

गोवर्धन। विनायक दल फाउंडेशन के संस्थापक और निःशुल्क शिक्षा अभियान संयोजक
डीग जिले के गांव महमदपुर निवासी सुनील चाहर को नेशनल इंटीग्रेटेड फॉर्म ऑफ आर्टिस्ट एंड एक्टिविस्ट (NIFAA) द्वारा यंग चैंपियन अवॉर्ड 2025 देकर सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम दो चरणों में होगा। 21 सितम्बर को भारत मंडपम दिल्ली में मॉरिशस के राष्ट्रपति और कैबिनेट मंत्री मुख्य अतिथि होंगे और कार्यक्रम का उदघाटन करेंगे। इसमें 51 युवा उद्यमी पुरस्कार, राज्य स्तरीय और राष्ट्रीय स्तर के पुरस्कार भेंट किए जाएंगे। 22 सितम्बर को करनाल के गोल्डन मोमेंट्स में यंग चैंपियन अवॉर्ड 2025 भेंट किए जाएंगे।
महमदपुर निवासी सुनील चाहर का चयन क्षेत्र में निःशुल्क शिक्षा अभियान चलाने, पर्यावरण संरक्षण और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान, अंध विश्वास के खिलाफ अभियान और नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान हेतु हुआ है। क्षेत्र में खुशी की लहर फैली हुई है। कार्यक्रम में निफा का अवॉर्ड कार्यक्रम और राष्ट्रीय सम्मेलन होगा। संस्थापक प्रीत पाल सिंह पन्नू, डॉ अश्विनी सेठी, दलवीर सिंह प्रजापति, धर्मेंद्र प्रजापति सहित गणमान्य नागरिक युवाओं में जोश भरेंगे।