आगराउत्तर प्रदेश

कप्तान सिंह चाहर राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

आगरा। राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रामाशीष राय (पूर्व विधायक) ने राष्ट्रीय लोकदल आगरा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व प्रदेश प्रवक्ता कप्तान सिंह चाहर को प्रदेश कार्यकारिणी का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। कप्तान सिंह चाहर की नियुक्ति राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री श्री जयंत चौधरी के निर्देश एवं राष्ट्रीय महासचिव( संगठन) श्री त्रिलोक त्यागी के अनुमोदनोपरांत की गई है। प्रदेश अध्यक्ष डॉ रामाशीष राय ने श्री चाहर से संगठन को मजबूती प्रदान करने की आशा व्यक्त की है।
‌‌ छात्र जीवन से किसान मसीहा स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह को आदर्श मानकर और लगभग 40 वर्ष से पार्टी की सेवा कर रहे कप्तान सिंह चाहर अनेक पदों पर रहे हैं।
इससे पहले 16 वर्ष तक लगातार पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता रहे और पार्टी में छात्र, युवा और लोकदल के जिला अध्यक्ष जैसे दायित्वों का भी निर्वहन कर चुके हैं।
कप्तान सिंह चाहर के मनोनयन पर राष्ट्रीय लोकदल सहित अनेक सामाजिक संगठनों ने भी हर्ष व्यक्त किया है सादाबाद विधायक श्री प्रदीप कुमार सिंह उर्फ गुड्डू चौधरी, विधान परिषद सदस्य श्री योगेश नौहवार, छपरौली से विधायक डॉ अजय कुमार, ब्रज
क्षेत्र अध्यक्ष बृजेश चाहर, प्रदेश उपाध्यक्ष नरेंद्र बघेल, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष चौ रामवीर सिंह, प्रदेश महासचिव महेश जाटव प्रदेश सचिव डॉ रुपेश चौधरी, मानव चौधरी व अनीता चाहर, जिला अध्यक्ष गोविंद शर्मा, महानगर अध्यक्ष पंडित दुर्गेश शुक्ला, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य चौ गोपीचंद व सुधाकर त्यागी, पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह वर्मा एडवोकेट, महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय महासचिव डॉ मालती चौधरी, पूर्व मेयर प्रत्याशी लोचन चौधरी, पूर्व प्रदेश सचिव जयपाल सिंह खिरवार, सुरेंद्र रावत, ब्रज क्षेत्र उपाध्यक्ष भूपेंद्र इन्दौलिया व डॉ नेत्रपाल सिंह, महासचिव पुरुषोत्तम त्यागी, युवा राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश महासचिव डॉक्टर खेम सिंह राजपूत, युवा रालोद के जिला अध्यक्ष मयंक खिरवार, महानगर अध्यक्ष सौरभ गुप्ता, युवा रालोद के पूर्व जिला अध्यक्ष संजय फौजदार , युवा राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश सचिव रिश्वेंद्र परमार, किसान प्रकोष्ठ के मंडल अध्यक्ष गंगाराम पैलवार, जिला अध्यक्ष चौधरी बाबूलाल प्रधान ,प्रदेश उपाध्यक्ष भूदेव सिंह पूर्व प्रधान, प्रदेश मंत्री सतवीर रावत एवं संजीव शर्मा, ब्रज क्षेत्र उपाध्यक्ष उद्घोष राणा, महासचिव रामजीलाल बघेल हरि सिंह बघेल व चौ जगबीर सिंह, जिला पंचायत सदस्य चौ टीकम सिंह, किसान प्रकोष्ठ के व्रज क्षेत्र महासचिव वीर फौजदार एवं अवधेश चौधरी, किसान प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष गजेंद्र इन्दोलिया, जिला महासचिव राहुल चाहर रूपेश भगौर, युवा रालोद के प्रदेश सचिव नरेश चौधरी लोकेंद्र चौधरी, मुकेश चाहर, अशोक चाहर, भोगल काका, प्रमोद दीक्षित, केदार सिंह परमार, संदीप बेनीवाल, डॉ पवन कुशवाह, मनजीत फौजी, नीरज ठेनुआं, राजकुमार रावत आदि ने कप्तान सिंह चाहर के मनोनयन पर हर्ष व्यक्त किया है।

Share this post to -

Related Articles

Back to top button