आगराउत्तर प्रदेश

वाल्मीकि समाज के एक दर्जन से अधिक पुरुष एवं महिलाएं राष्ट्रीय लोक दल में शामिल

आगरा में आज वाल्मीकि समाज के एक दर्जन से अधिक पुरुष एवं महिलाएं राष्ट्रीय लोक दल में शामिल हुए।
बल्केश्वर क्षेत्र के भगवान नगर में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश उपाध्यक्ष कप्तान सिंह चाहर व नरेंद्र बघेल, प्रदेश सचिव डॉ रुपेश चौधरी, किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश मंत्री सतवीर सिंह रावत, वरिष्ठ नेता चौ दिलीप सिंह की उपस्थिति में महानगर अध्यक्ष दुर्गेश शुक्ला ने राष्ट्रीय लोकदल की सदस्यता ग्रहण कराई।
राष्ट्रीय लोकदल न नेताओं ने उनका माला एवं राष्ट्रीय लोकदल का का पटुका पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश उपाध्यक्ष कप्तान सिंह चक व नरेंद्र ने कहा की राष्ट्रीय लोकदल गरीब और कमजोरी का सारथी है गरीब, मजदूर, किसान, नौजवान के हर सुख दुख में कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा होने वाला दल है।
प्रदेश सचिव डॉ रुपेश चौधरी व महानगर अध्यक्ष दुर्गेश शुक्ला ने कहा कि सभी मेहनती साथियों को जल्दी ही महानगर संगठन में सम्मानजनक संगठन की जिम्मेदारी दी जाएगी
उक्त सभी लोग राष्ट्रीय लोकदल के वरिष्ठ नेता बाबूलाल वाल्मीकि की पहल पर पार्टी में शामिल हुए। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता आलोक चौधरी सोनू वर्मा जसवीर सिंह गणेश जी लाल तोमर अजय वर्मा मोनू उपाध्याय आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे संचालक किसान नेता श्यामवीर सिंह चाहर ने किया। राष्ट्रीय लोकदल की सदस्यता ग्रहण करने वालों में प्रमुख रूप से बृजलाल वाल्मीकि, धर्मवीर वाल्मीकि, विकास चौहान वाल्मीकि, सोनू डोहर, जीत डोहर, रजनी डोहर, गीता डोहर, सौरभ डोहर, सौरभ डोहर, मनोज डोहर आदि प्रमुख थे।

Share this post to -

Related Articles

Back to top button