
फिरोजाबाद। डा. बीआर अम्बेडकर के 135 वॉ जन्मोत्सव के अवसर पर नवचेतना समिति नगला रामकिशन लाइनपार टूंडला पर एक बैठक आहूत की गयी। बैठक में सेन्ट्रल कमेटी के अध्यक्ष सुधांशू मित्रा एवं संयोजक संजीव प्रधान द्वारा नव चेतना समिति का गठन हुआ। जिसमें सर्व सहमति से संयोजक ड्राइवर वीरेन्द्र सिंह, मो. सहीद को अध्यक्ष पद के लिये चुना गया। इस दौरान उपाध्यक्ष राजेन्द्र कुमार राधे, कोषध्यक्ष दिलीप कुमार, महासचिव सुभाष चन्द बौद्ध, सचिव शुभम कुमार, लेखानिरीक्षक महेन्द्र सिंह को बनाया गया। इस मौके पर भूपेन्द्र एड., अनिल कुमार, मुकेश जाटव, एड. अभिषेक राव, धर्मा, दिवाकर बौद्ध, विपिन कुमार, जन्डेल सिंह, गौरव कुमार, नरेन्द्र कुमार, डा. बीएस गौतम, धनपाल सिंह, अमित कुमार, सचिन कुमार, प्रकाशवीर, पंकज कुमार आदि लोग उपस्थित रहें।



