कल्याण मंडप है क्षेत्र की जनता के कल्याण का उद्घोष : डॉ दिनेश शर्मा
पीएम नरेंद्र मोदी ने किया था बाल्मीकि और धानुक समाज के लोगों का सम्मान

लखनऊ। राज्य सभा सांसद और पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने कहा कि कल्याण मंडप क्षेत्र की जनता के कल्याण का उद्घोष है। गरीबों के लिए कल्याण मंडप बनाने की योजना पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने शुरू करायी थी। सफाई कर्मचारियों की सबसे बड़ी धानुक समाज की बस्ती सुदर्शनपुरी कॉलोनी में अटल जी की नीति से सबसे पहले कल्याण मंडप लखनऊ का बना था। डॉ दिनेश शर्मा ने कहा कि यह अटल शताब्दी वर्ष चल रहा है इसके उपलक्ष्य में उन्होंने अपने सी एस आर फण्ड से युक्त कल्याण मंडप का ढाई करोड़ की लागत से पुनर्निर्माण का कार्य प्रारंभ कर रहे हैं । उपरोक्त कार्य के लिए नगर निगम कार्यकारी संस्था रहेगी। उन्होंने कहा की लखनऊ में नगर निगम बहुत अच्छा कार्य कर रहा है वर्तमान महापौर ने राजधानी में विकास कार्यों की गंगा बहाई है।
संत सुदर्शनपुरी, ऐशबाग स्थित नगर निगम कल्याण मंडप के ₹2.50 करोड़ की लागत से अपनी संस्तुति पर पुनर्निर्माण कार्य के शिलान्यास कार्यक्रम में मा० महापौर सुषमा खर्कवाल की उपस्थिति में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद ने कहा कि हडको के सी.एस.आर. फंड एवं कार्यदायी संस्था नगर निगम के सहयोग से होने वाला यह पुनर्निर्माण क्षेत्रीय विकास एवं जनसुविधाओं को नई दिशा प्रदान करेगा।
उनका कहना था कि भाजपा सरकार जिन कार्यों का शिलान्यास करती है उनका उद्घाटन भी करती है तथा गुणवत्ता ऐसी होती है कि जनता बरसों तक प्रयोग करती रहती है। उन्होंने कार्यदायी संस्था के रूप में नगर निगम के कार्यों की सराहना भी की। डॉक्टर दिनेश शर्मा ने कहा कि राजनाथ सिंह जी के सांसद कार्यकाल में लखनऊ में ऐतिहासिक विकास के कार्य हुए हैं। डॉ दिनेश शर्मा ने आज ही सुदर्शनपुरी कॉलोनी में 6 सोलर लाइट एक हाई मास्ट और एक वाटर कूलर को लगवाने के आदेश दिए। लखनऊ की महापौर खर्कवाल ने कहा की 15 नवंबर तक उनका प्रयत्न होगा कि यह कल्याण मंडप का निर्माण अच्छी गुणवत्ता के साथ पूरा हो जाए।
डॉ शर्मा ने कहा कि धानुक और कनौजिया धोबी समाज के लोग जो उनके पड़ोस में रहते हैं वे परिवार की तरह है। अटल जी एक ऐसे समाज की कल्पना करते थे जिसमें लोग मिलजुल कर रहे तथा जात पात के बंधन टूट जाए। इस क्षेत्र के बच्चे आज शिक्षा के क्षेत्र में भी बहुत आगे निकल गए हैं। भाजपा सरकार में यहाँ के लोगों का जीवन स्तर बहुत बेहतर हुआ है।
उन्होंने कहा कि कोई काम छोटा बड़ा नहीं होता है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बाल्मीकि और धानुक समाज के लोगों का कुंभ में पैर धोकर सम्मान करके संदेश दिया था कि ये सम्माननीय लोग हैं। कुंभ के समय में पीएम ने उनके चरण धोए थे।
नगर निगम के अनुभव को राजनीतिक जीवन का सबसे बेहतरीन बताते हुए कहा कि यहाँ अच्छा काम करने वाला राजनैतिक जीवन में हमेशा अच्छा ही करता है।
इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष श्री आनंद द्विवेदी जी, नगर आयुक्त श्री गौरव कुमार जी, अपर नगर आयुक्त श्री अरुण गुप्ता जी, पूर्व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री श्री मुन्ना सिंह धानुक जी, हडको के क्षेत्रीय प्रमुख श्री नरेश कुमार जी, भाजपा विधायक प्रत्याशी श्री रजनीश गुप्ता बॉबी जी, क्षेत्रीय पार्षद श्री संदीप शर्मा जी, माo पार्षद श्री अजय दीक्षित जी, माo पार्षद श्री राहुल मिश्र जी, माo पार्षद श्री राजीव त्रिपाठी जी, पूर्व पार्षद श्री साकेत शर्मा जी, श्री सुधीर मिश्रा, पूर्व पार्षद श्री रंजीत धानुक जी, मंडल अध्यक्ष मनोज रस्तोगी जी, भाजपा नेता श्री सतीश मिश्रा जी, श्री ओम प्रकाश जी, श्री राज विमल जी, श्री सुनील धानुक, श्री हरीश कनौजिया जी आदि उपस्थित रहे।



