उत्तर प्रदेश

आदर्श बल्केश्वर चौकी का लोकार्पण

आगरा। कमला नगर थाने की आदर्श बल्केश्वर चौकी वाटर वर्क्स फ्लाईओवर के नीचे बनाई गई है। लघु उद्योग भारती के सौजन्य से चौकी का निर्माण कराया गया है। उप्र लघु उद्योग निगम के अध्यक्ष राकेश गर्ग, अपर पुलिस आयुक्त संजीव त्यागी, पुलिस उपायुक्त सूरज कुमार राय, लघु उद्योग भारती के प्रदेशाध्यक्ष दीपक अग्रवाल, प्रदेश सचिव मनीष अग्रवाल, जिलाध्यक्ष विजय गुप्ता, महासचिव राजीव बंसल, कोषाध्यक्ष संजीव जैन ने नवनिर्मित आदर्श पुलिस चौकी का फीता काट और शिलापट्टिका से पर्दा हटाया। अपर पुलिस आयुक्त संजीव त्यागी ने कहा कि जब समाज और उद्योग जगत पुलिस का इस प्रकार सहयोग करते हैं तो पुलिस की जिम्मेदार और भी बढ़ जाती है।

Share this post to -

Related Articles

Back to top button