आगराउत्तर प्रदेश
पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने के लिये 11 को जनसुनवाई

आगरा। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता चौहान महिला उत्पीड़न की रोकथाम एवं पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने के लिये महिला जनसुनवाई करेंगी। आयोग कार्यक्रम के अनुसार वे 11 फरवरी को सुबह 11 बजे नव निर्मित सर्किट हाउस में आयोजित सुनवाई कार्यक्रम में भाग लेंगी। पुलिस आयुक्त या उनकी ओर से नामित अधिकारी आदि के साथ महिला उत्पीढ़न के मामलों की समीक्षा होगी।