आगराउत्तर प्रदेश

खंदौली में किसान महापंचायत को लेकर घर-घर लोगों से संपर्क साध रहे भारतीय किसान यूनियन के लोग

डीके श्रीवास्तव

आगरा। शनिवार को भारतीय किसान यूनियन टिकैत द्वारा एत्मादपुर विधानसभा खंदौली क्षेत्र में किसान महापंचायत को लेकर घर-घर लोगों से संपर्क किया गया। किसान नेता राकेश टिकैत क्षेत्र में पहली बार आ रहे हैं। जिससे किसानों में खुशी की लहर छाई हुई है। भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता गांव-गांव, घर-घर जाकर किसान महापंचायत की सफलता के लिए जनसंपर्क कर रहे हैं।

किसान महापंचायत में पहुंचने का आह्वान किया।
प्रचार मंत्री गिर्राज सिंह नौहवार ने कहा कि संगठन किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर समय-समय पर बड़े आंदोलन भी करता रहता है और आगे भी किसानों की समस्याओं को लेकर उनके साथ खड़े रहेंगे। उन्होंने कहा कि खंदौली में होने जा रही किसान महापंचायत को लेकर हम क्षेत्र भर में जनसंपर्क कर रहे हैं। उन्होंने किसान महापंचायत में पहुंचने का क्षेत्रीय लोगों से आह्वान किया

संगठन पूरी मजबूती से उठा रहा आवाज
जिला अध्यक्ष राजवीर लवानिया ने कहा कि आज जिस तरीके से भारतीय किसान यूनियन टिकैत पूरी ईमानदारी और मजबूती के साथ किसान, मजदूर एवं युवाओं की आवाज को उठाने का निरंतर प्रयास कर रही है। उससे प्रभावित होकर क्षेत्र के किसान बहुत बड़ी तादाद में भारतीय किसान यूनियन टिकैत संगठन में अपनी आस्था व्यक्त कर रहे हैं। 30 जुलाई को समय 10 बजे जिला आगरा के खंदौली में यमुना एक्सप्रेसवे पुल के नीचे बहुत बड़े पैमाने पर किसान महापंचायत होगी। कार्यकर्ताओं ने भी तैयारियां शुरू कर दी है आस-पास जिलों के किसान लाखों की संख्या में होंगे शामिल

प्रमुख मांगे रखी गईं है।
1. अधिग्रहित भूमि के अनुपात में 64.7% अतिरिक्त मुआवजा एवं 10% विकसित भूखंड का शीघ्र वितरण सुनिश्चित किया जाए।

2. अजेंसी क्लोज के माध्यम से अधिग्रहित की गई ऐसी भूमि जो 15 वर्षों से अनुपयोगी पड़ी है, उसे किसानों को वापस लौटाया जाए। उदाहरण: लैंड पार्सल, थीम पार्क, लैदर पार्क, जे.पी. टाउनशिप आदि।

3. जे.पी. टाउनशिप में पूर्व कमिश्नर आगरा द्वारा किए गए समझौते को तत्काल लागू किया जाए एवं फॉर्म भरने वाले किसानों की भूमि उन्हें लौटाई जाए।

4. जिन भूमि इकाईयों को अधिग्रहण के पश्चात 5 वर्षों से अधिक समय तक उपयोग में नहीं लाया गया, उन्हें भूमि अधिग्रहण पुनर्वास अधिनियम 2013 के अनुसार किसानों को वापस लौटाया जाए।

5. यमुना एक्सप्रेसवे के निकटवर्ती 5 लैंड पार्सलों की खाली भूमि को कृषि योग्य बनाकर मूल किसानों को पुनः प्रदान किया जाए।

6. वे किसान जिन्होंने न तो मुआवजा लिया है न ही कोई अनुबंध किया है और 2009 से अधिग्रहत भूमि पर निरंतर खेती कर रहे हैं, उनके कब्जे की विधिसम्मत पुष्टि कर खसरा खतौनी में नाम दर्ज किया जाए।

7. ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे (आगरा अलीगढ़) हेतु भूमि अधिग्रहण नई सर्किल रेट के आधार पर पारदर्शी ढंग से किया जाए।

8. टोरेंट पावर से पोषित किसानों को ग्रामीण टैरिफ के अनुसार बिजली प्रदान की जाए एवं उत्तर प्रदेश में बिजली के निजीकरण पर तत्काल रोक लगाई जाए।

9. नकली उर्वरकों की बिक्री पर कठोर रोक लगाई जाए तथा किसानों को पर्याप्त मात्रा में डीएपी खाद उपलब्ध कराई जाए, साथ ही डीएपी की कालाबाजारी पर शीघ्र नियंत्रण सुनिश्चित किया जाए।

10. खन्दौली कस्बे में जलभराव की समस्या का स्थायी एवं वैज्ञानिक समाधान कराया जाए।

11. खन्दौली में आलू निर्यात जोन की स्थापना की जाए, जिससे किसानों को वैश्विक बाजार तक सीधा लाभ मिल सकें।

12. जनपद आगरा में आधुनिक आलू प्रोसेसिंग यूनिट की स्थापना की जाए, जिससे फसल का उचित मूल्य सुनिश्चित हो एवं निर्यात को बढ़ावा मिले।

13. खन्दौली ब्लॉक परिसर के सामने स्थापित श्री हनुमान जी, चन्द्रशेखर आजाद जी एवं सरदार भगत सिंह जी की मूर्तियों की सम्माजनक पुर्नस्थापना या उपयुक्त मंदिर निर्माण कराया जाए।

14. यमुना एक्सप्रेसवे की दौनो ओर सर्विस रोड का तत्काल निर्माण कराया जाए।

15. आलू उत्पादक किसानों की समस्याओं को देखते हुए आलू पर मंडी शुल्क समाप्त किया जाए।

16. 300 किलोमीटर से अधिक दूरी तक आलू मंडियों में ले जाने वाले किसानों को 90% भाड़े में अनुदान दिया जाए।

Share this post to -

Related Articles

Back to top button