image

खाद्य एवं औषधि विभाग के तत्वाधान में हर घर तिरंगा यात्रा निकाल, दिया जन जन में राष्ट्रीय भावना का संदेश 

सचिन जैन

 

फिरोजाबाद। सिरसागंज क्षेत्र में आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के नेतृत्व में हर घर तिरंगा अभियान को लेकर नगर के व्यापारियों ने विशाल तिरंगा यात्रा निकालकर दिया गया जन-जन में राष्ट्रीय भावना का संदेश
बता दें देशभर में आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान को लेकर  जगह जगह पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है इसी कड़ी में  फिरोजाबाद जनपद के नगर सिरसागंज क्षेत्र में फिरोजाबाद जिला अधिकारी रवि रंजन के दिशा निर्देशन एवं खाद्य सुरक्षा अभियंता डॉक्टर सुधीर कुमार के मार्गदर्शन में शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी रवि भान सिंह एवं नगर चेयरमैन सोनी शिवहरे के नेतृत्व में नगर के व्यापारियों ने विशाल तिरंगा यात्रा नगर पालिका प्रांगण से शुरू होकर नगर के विभिन्न मार्गों पर निकाली गई विशाल तिरंगा यात्रा में काभी संख्या में लोग  वंदे मातरम् भारत माता की जय हो के जयघोष के नारों से गूंज उठा वही तिरंगा यात्रा का नगर में जगह जगह पर पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया इस दौरान आजादी के  अमृत महोत्सव के अवसर पर निकाली गई विशाल तिरंगा  यात्रा अभियान को लेकर काफी संख्या में लोग उत्साहित दिखाई दिए इस दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी रवि भान सिंह ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि आज आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर फिरोजाबाद खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग एवं नगर चेयरमैन सिरसागंज के नेतृत्व में नगर में खाद्य पदार्थों से जुड़े हुए  व्यापारियों के साथ एक  विशाल तिरंगा यात्रा निकाल कर जन-जन में राष्ट्रीय भावना विकसित कर लोगों को हर घर तिरंगा लगाने के लिए जागरूक किया रहा है इस अवसर पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी रवि भान सिंह किराना व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजेश जैन एवं नगर पालिका चेयरमैन सोनी शिवहरे के साथ समस्त खाद्य पदार्थों से जुड़े हुए व्यापारी एवं पदाधिकारी जन मौजूद रहे। 

Post Views : 371

यह भी पढ़ें

Breaking News!!