image

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कीर्ति फाउण्डेशन ने मलिन बस्तियों में निवास कर रही महिलाओं के हुनर को सराहा और किया सम्मानित

डीके श्रीवास्तव

लखनऊ। कीर्ति फाउंडेशन ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस लखनऊ विश्वविद्यालय न्यू कैम्पस के निकट स्थित मलिन बस्ती में निवास कर रही महिलाओं के साथ बड़े धूमधाम से मनाया। आज के कार्यक्रम का उद्देश्य मलिन बस्ती में निवास कर रही महिलाओं के भीतर छिपी प्रतिभाओं को उजागर करना था, जिससे मलिन बस्तियों में निवास करने वाली यह महिलाएं अपने भीतर छीपे हुनर को पहचान सके और समाज की मुख्य धारा में जुड़कर मान व सम्मान प्राप्त कर सके। कार्यक्रम का शुभारंभ कीर्ति फाउंडेशन की अध्यक्ष डॉ. कीर्ति पाण्डेय ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को मनाने के उद्देश्य और महिला सुरक्षा, महिला सम्मान व महिला स्वावलंबन पर चर्चा करके किया। फाउंडेशन की अध्यक्षा द्वारा मुख्य अतिथि मा. पार्षद शिवम उपाध्याय का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। मुख्य अतिथि व अन्य महिलाओं के द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। मलिन बस्ती में निवास कर रही महिलाओं में से पलक के नृत्य ने सबका मन मोह लिया तथा अमिता की कढ़ाई सबसे आकर्षक रही। इसके अतिरिक्त मलिन बस्ती की सभी महिलाओं ने फैशन शो की प्रस्तुति दी जिसे सभी के द्वारा सराहा गया। सभी महिलाओं के द्वारा किए गए प्रदर्शन के अनुसार उन्हें प्रथम द्वितीय व तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया तथा 10 महिलाओं को साड़ियां भी उनके सम्मान में भेट स्वरूप कीर्ति फाउंडेशन द्वारा प्रदान की गई। अपने सम्मान में साड़ियां व उपहार पाकर मलिन बस्ती में निवास कर रही महिलाओं के चेहरे खिलखिला उठे और उनमें से कई महिलाओं द्वारा यह कहा गया कि ऐसा मान सम्मान उन्हें अपने जीवन में पहली बार मिला है और पहली बार किसी संस्था ने उनके हुनर को पहचान कर उनसे प्रदर्शन कराया है। महिलाओं ने यह भी कहा की महिला दिवस क्या होता है आज से पहले उन्हें कोई जानकारी नहीं थी कई महिलाएं खुशी से भाव विभोर होकर आंसू भी छलकाने लगी। इसके अतिरिक्त कीर्ति फाउंडेशन की अध्यक्ष डॉ. कीर्ति पांडे ने फाउंडेशन द्वारा चलाई जा रही महिला स्वरोजगार योजना के बारे में महिलाओं को बताया जिसमें वे विभिन्न प्रकार के कौशल निःशुल्क सीख करके विभिन्न प्रकार के उत्पाद बना कर आत्मनिर्भर बन सकती है। महिलाओं का उत्साह वर्धन करने के लिए अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त आर्टिस्ट ज्योति सैनी कार्यक्रम में उपस्थिति रही जिन्होंने महिलाओं का मनोबल बढ़ाया और मुख्य अतिथि माननीय पार्षद शिवम उपाध्याय जी द्वारा अपने कौशल को प्रदर्शित करने के लिए महिलाओं को प्रेरित भी किया। कार्यक्रम के अंत में फाउंडेशन की अध्यक्ष डॉ. कीर्ति पांडे द्वारा सभी अतिथियों, आगन्तुको व सदस्यों का धन्यवाद व्यक्त किया गया।

Post Views : 128

यह भी पढ़ें

Breaking News!!