image

उप्र ब्राह्मण महासभा आगरा द्वारा स्वामी प्रसाद मौर्य का हुआ पुतला दहन

डीके श्रीवास्तव

आगरा। उत्तर प्रदेश ब्राह्मण महासभा आगरा महानगर द्वारा दिनांक 29.01.2023 को स्वामी प्रसाद मौर्य द्वारा सनातन धर्म के धार्मिक ग्रंथ रामचरित मानस, साधु संत समाज तथा ब्राह्मण समाज पर की गई अनर्गल टिप्पणी के विरोध में कमला नगर, श्री राम चौक पर पुतला दहन किया गया तथा एकजुट होकर संदेश दिया की भविष्य किसी भी व्यक्ति द्वारा अगर हमारी धार्मिक भावनाओं को आहत करने का प्रयास किया गया तो हम सभी उस व्यक्ति का सामाजिक बहिष्कार करेंगे और संपूर्ण जिले में विरोध प्रदर्शन करेंगे।
कार्यक्रम में अरविंद शर्मा जिलाध्यक्ष, पं.विकास तिवारी महानगर अध्यक्ष, महामंत्री रोबिन शर्मा, सचिव राहुल दुबे, कोषाध्यक्ष शेखर दुबे,उपाध्यक्ष अशोक दुबे, गौरव जी, हिमांशु, अभिमन्यु आदि मौजूद रहे

Post Views : 273

यह भी पढ़ें

Breaking News!!