image

राहुल गांधी के अंकल सैम लेकर आए हैं जनता की सम्पत्ति को हड़पने का नया प्लान: डा दिनेश शर्मा

.

लखनऊ /मुंबई ।उत्तर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री सांसद दिनेश शर्मा ने कंग्रेस पर प्रहार करते हुए कहा कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के अंकल सैम जनता की सम्पत्ति को हड़पने का नया प्लान लेकर आए हैं।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पहले से ही जनता के पैसे का बंदरबांट करने में माहिर रही है किंतु इस बार तो उसकी नियत एकदम साफ हो गई है। उनकी नजर जनता की गाढ़ी कमाई पर है और वे आम आदमी के पैसे को छीनकर  एक वर्ग विशेष को देने की अंदरखाने साजिश कर रही है।इसके लिए सम्पत्ति का सर्वे कराने की भी मंशा बनाई जा रही है।यह सब कांग्रेस की उस सोच के तहत हो रहा है जिसमें उनकी सरकार के एक प्रधानमंत्री ने यह कहा था कि देश के संसाधनों पर पहला हक मुसलमानों का है। किसी की सम्पत्ति को छीनकर किसी दूसरे को देना कतई उचित नही है पर कांग्रेस तो भेदभाव करने में चैम्पियन रही है। उससे समानता के भाव के साथ काम करने की उम्मीद नही की जा सकती।
महाराष्ट्र के भाजपा के चुनाव प्रभारी ने कहा कि कांग्रेस की सम्पत्ति बटवारे की चाल उसकी कुत्सित मानसिकता को दर्शाती है। उनका इस प्रकार सोचना भी बाबा साहेब के संविधान का उल्लंघन है। उनका आरोप था कि कांग्रेस संविधान को लेकर भाजपा के खिलाफ एक दुश्प्रचार अभियान चला रही है जब कि कांग्रेस की संविधान में कोई आस्था नही है और वह मात्र ढोंग कर रही है। कांग्रेस पार्टी ने देश के संविधान को न केवल कई बार बदला है बल्कि एक बार तो इमरजेंसी लगाकर उसे ताख पर ही रख दिया था।कांग्रेस को एक जर्जर इमारत बताते हुए उन्होंने कहा कि इस चुनाव में जो बची खुची इमारत ह ैवह भी ढह जाएगी। देश को आज कांग्रेस सोंच की जगह अब्दुल हमीद और अब्दुल कलाम जैसी सोंच की जरूरत है।
सांसद शर्मा ने एमवीए  के घटकदल शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि शिव सेना ने नये मित्र बनाकर जब से  हिंदुत्व का चोल चोला उतारा है तब से बाला साहेब की विरासत और उनकी विचारधारा को भी बाय बाय कर दिया है। बाला साहेब जहां राम मन्दिर निर्माण के समर्थक हुआ करते थे वही उद्धव ठाकरे मन्दिर के शिलान्यास और निर्माण पर जश्न मनाने को तैयार नही दिखते थे। बाला साहेब प्रधानमंत्री मोदी को देश का भविष्य बताया करते थे। एक तरफ जब आयोध्या में मन्दिर शिलान्यास की घंटिया बज रही थीं तब  उद्धव ठाकरे की तत्कालीन महाराष्ट्र सरकार के राज्य में शिलान्यास का जश्न मनानेवाले भक्तेंा पर लाठियां पड़ रही थीं। अब तो उनके मुंह से हिन्दू शब्द भी नही निकलता है। अब उनका चोला, नीति और नियति सब बदल गई है।ऐसा करनेवाले जान लें कि अब जनता भी बदल गई है और वह उन्हे चुनाव में दण्ड देने को तैयार है।
उन्होंने कहा कि उद्धव के नये मित्र कांग्रेस और राकापा विभाजनकारी और परिवारवादी पार्टियां हैं।ये काम तो नही करना चाहते है पर सत्ता को अपनी बपैाती मानते है।उनका यह मुगालता जनता इस चुनाव में दूर कर देगी।परिवारवादी दलों के तिकड़ी गठबंधन को चार जून को तगड़ा झटका लगने जा रहा है।इस दिन एनसीपी का गढ़ ढह जाएगा। शरद पवार जी की बेटी चुनाव हार जाएगी किंतु उनकी बहू चुनाव जीतेगी क्योंकि उन्हें प्रधानमंत्री मोदी का आशीर्वाद मिला है।
डा0 शर्मा ने कहा कि आज दुनिया भर में नरेन्द्र मोदी के कार्यों की चर्चा हो रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम पर भ्रष्टाचारी थर थर कांपते हैं। मोदी का नाम और काम ही काफी है बस उनके नाम और कामो सही तरीके से जनता तक पहुंचाने की जरूरत है।आज भाजपा की टोली मजबूत है और विपक्ष मजबूर है। भाजपा का कार्यकर्ता सेाने की तरह है तथा जब संगठन मजबूत होता है तो कोई पराजित नही कर सकता है।उन्होंने सुपरवारियर्स को उत्कृष्ट चुनावी योद्धा बताया और कहा कि पार्टी इनके बूते 4 जून को लगातार तीसरी बार जीत हासिल करेगी तथा प्रधानमंत्री देश की कमान संभालने के बाद जनता से मन की बात करेंगे।


उन्होंने सांता क्रूज, मुंबई में मध्य उत्तर मुंबई एवं उत्तर मुंबई लोकसभा क्षेत्र के सुपर वारियर्स की बैठक कर महायुति के प्रत्याशी की महाविजय सुनिश्चित करने एवं मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर राज्यसभा में नेता भाजपा श्री पीयूष गोयल जी मुंबई के अध्यक्ष श्री आशीष शेलार महामंत्री मुंबई भाजपा, श्री संजय उपाध्याय जी, महाराष्ट्र भाजपा उपाध्यक्ष श्री जयप्रकाश ठाकुर जी, मुंबई महानगर उपाध्यक्ष, श्री अमरजीत मिश्रा जी, माननीय विधायक श्री पराग अलवानी जी, जिलाध्यक्ष श्री सुषम सावंत जी, मंडल अध्यक्ष श्री चंद्र कांत मोरे जी, जिला सचिव श्री वीरेंद्र म्हात्रे जी, और अध्यक्ष श्री सुहास जी, जिला प्रभारी श्री सुनील राणे जी, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य, श्री लधाराम नागवानी जी, महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती स्वप्ना म्हात्रे जी, युवा मोर्चा अध्यक्ष श्री राजेश फुलवारीया जी, लोकसभा प्रमुख श्री पराग अलवनी एवं अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष, श्री वसीम खान जी आदि उपस्थित रहे।

उन्होंने आज सांता क्रूज, मुंबई में पूर्वी मुंबई लोकसभा क्षेत्र के कोर ग्रुप एवं चुनाव संचालन समिति के साथ बैठक कर चुनावी समीक्षा की एवं आगे की रणनीति पर चर्चा की।

इस अवसर पर महामंत्री महाराष्ट्र भाजपा, श्री संजय उपाध्याय जी, उपाध्यक्ष श्री जयप्रकाश ठाकुर जी, मुंबई महानगर के अध्यक्ष,  श्री आशीष शेलार जी, मुंबई महा नगर उपाध्यक्ष, श्री अमरदीप मिश्रा जी, माननीय विधायक श्री पराग अलवानी जी, जिलाध्यक्ष श्री सुषम सावंत जी, मंडल अध्यक्ष श्री चंद्र कांत मोरे जी, जिला सचिव श्री वीरेंद्र म्हात्रे जी, और अध्यक्ष श्री सुहास जी, जिला प्रभारी श्री सुनील राणे जी, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य, श्री लधाराम नागवानी जी, महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती स्वप्ना म्हात्रे जी, युवा मोर्चा अध्यक्ष श्री राजेश फुलवारीया जी, लोकसभा प्रमुख श्री पराग अलवनी एवं अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष, श्री वसीम खान जी आदि उपस्थित रहे।

Post Views : 60

यह भी पढ़ें

Breaking News!!