image

उर्फी जावेद का आउटफिट के साथ खतरनाक एक्पेरिमेंट, लोग बोले- बिल्ली को क्यों मारा!

उर्फी जावेद को लोग कितना भी ट्रोल करें लेकिन इग्नोर तो नहीं कर पाते। इस बार उन्होंने फिर ऐसा एक्सपेरिमेंट किया है जो कोई सोच भी नहीं सकता। अबकी लोगों का ध्यान बिल्ली पर गया

उर्फी जावेद ने एक बार फिर से अपने आउटफिट के साथ मजेदार एक्सपेरिमेंट किया। इस बार उनसे ज्यादा लोगों का ध्यान एक बिल्ली पर टिक गया। वैसे उर्फी ने जो किया आसान काम नहीं था। दरअसल उन्होंने जूते का आउटफिट बनाकर पहना है। उनके शूट में एक बिल्ली भी दिखाई देती है। पोज देते वक्त उर्फी का पैर बिल्ली को लगा इस पर लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।

जूता काटकर बनाई ड्रेस!
उर्फी जावेद ने अपना नया वीडियो इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इसमें दिखाया गया है कि वह एक डिलीवरी ऐप से बॉक्स रिसीव करती हैं। इसे खोलती हैं तो शूज निकलते हैं। इन जूतों को पैरों में पहनने के बजाय ड्रेस बनाकर पहन लेती हैं। इसके बाद वह फोटोशूट करती हैं। उनके पीछे एक बिल्ली बैठी दिख रही है। पोज देते वक्त बिल्ली को उर्फी की लात लग जाती है तो वह पीछे गिरती है। अब लोग उर्फी को इस बात पर ट्रोल कर रहे हैं।

लोगों को बिल्ली के लिए हुआ दुख
एक ने लिखा है, किस-किसने देखा कि उसने बिल्ली को मारा... ऐसा मत करो। इस पर किसी ने जवाब दिया है, वैसे ऐसा जानबूझकर नहीं किया था। वह अपनी बिल्ली को बहुत प्यार करती है। एक और कमेंट है, उसने बिल्ली को लात मारी, सो रूड। कुछ लोगों ने शूज के लिए भी दुख जताया है। एक ने लिखा है, फालतू में जूते बेकार कर दिए। एक और कमेंट है, जूते तो छोड़ देतीं। यहां क्लिक करके देखें वीडियो video
 

फिल्मी डेब्यू के चर्चे
बता दें कि उर्फी जावेद कई बार बोल चुकी हैं कि कपड़ों के लिए लोग उन्हें ट्रोल करते हैं तो फर्क नहीं पड़ता। वह बोलती हैं कि यह उनका काम है। रिपोर्ट्स हैं कि उर्फी फिल्मी डेब्यू भी कर सकती हैं। चर्चा है कि उन्हें एकता कपूर की फिल्म लव सेक्स और धोखा 2 के लिए अप्रोच किया गया है। 

 

Post Views : 292

यह भी पढ़ें

Breaking News!!