image

सरकार का पूरा फोकस काशी अयोध्या के बाद अब मथुरा पर - सी.एम.योगी

यूपी

मथुरा। गुरुवार को लोक सभा चुनाव के द्वितीय चरण में होने वाले नामांकन के अंतिम दिन भाजपा प्रत्याशी हेमामालिनी के प्रचार में जनसभा को संबोधित करने आये प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि काशी अयोध्या के बाद अब सरकार का पूरा फोकस मथुरा पर है। डबल इंजन की सरकार मथुरा के सर्वांगीण विकास के लिए भरपूर रूपया देने को तैयार है। अयोध्या, काशी से पहले मथुरा में चुनाव होना है। इस बार मथुरा की जनता को बीते दो चुनाव के जिताये हुए मतों से अधिक वोट देकर हेमामालिनी को रिकार्ड मतो से जिताकर लोकसभा में भेजना है।
गुरूवार को महानगर के सेठ बीएन पौद्दार कॉलेज में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने 25 मिनट के भाषण में सबसे अधिक कांग्रेस पार्टी को जमकर कोसा तो सपा बसपा पर साधा निशाना।
उन्होंने कहा लोकतंत्र के इस पवित्र पर्व में अपना-अपना भाग्य आजमाने के लिए हर पार्टी का प्रत्याशी आपके पास आयेगा, सबसे विचित्र बात यह है कि भाजपा प्रत्याशी हेमामालिनी के सामने विपक्षी पार्टियों को ढूंढेने पर भी प्रत्याशी नही मिल रहे। कांग्रेस के नेता अपना आपा खोकर मातृ शाक्ति का अपमान करने पर आमादा है। नारी शक्ति का अपमान देश की आधी आबादी का अपमान है, पूरा देश अब इनको ऐसा सबक सिखायेगा कि ये लोग राजनीति के लायक भी नही रह पायेंगे। लोकतंत्र में सभी को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता है। परन्तु अनावश्यक रूप से मातृशक्ति का अपमान किसी को भी स्वीकार्य नही होगा। विचारों में असहमति न्यायसंगत मानी जा सकती है। किसी जाति, राष्ट्रीयता कला का अपमान नही कर सकते हैं। उन्होंने कहा 16 कलाओं के अवतार लेने वाले कृष्ण कन्हैया की इस सुन्दर जन्मभूमि की कला को वैश्विक मंच पर स्थापित करने में हेमामालिनी ने अपना पूरा जीवन लगा दिया। मैं कुछ दिन पहले भी मथुरा आया था, चारों ओर से एक ही आवाज आ रही थी मोदी के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करने के लिए इस बार एक एक वोट कमल को देना है।
मुख्यमंत्री योगी ने कहा 60 वर्ष तक राज करने वाली कांग्रेस ने अयोध्या, बनारस, मथुरा-वृन्दावन के लिए क्या किया वो सब जानते है, मोदी जी ने 10 साल में ही अयोध्या, काशी की काया पलट कर दी, उनके तीसरे कार्यकाल में मथुरा अभूतपूर्व विकास होना निश्चित है। मोदी के तीसरे कार्यकाल में भारत दुनियां की तीसरी अर्थव्यवस्था बनेगा। यमुना शुद्धिकरण नमामि गंगे योजना में कराया जायेगा। केबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा की अबकी बार यूपी में 80 की 80 सीट बीजेपी जीतेगी।
जनसभा में पार्टी प्रत्याशी हेमा मालिनी ने कहा की जनता के मन में मोदी की गारंटी के प्रति विश्वास है। 400 पार का नारा जनता ने दिया है। जनता ही उसको सफल बनाएंगी विपक्ष गुमराह व झूठ के एजेंडे की राजनीति कर रहा है। ब्रजवासियो के साथ भारत की जनता ने मोदी को तीसरी बार चुनने का मन बना लिया है। भाजपा सर्व समाज क लिए कार्य कर रहीं है। जनसभा का संचालन सुनील चतुर्वेदी ने किया, अंत में आभार व्यक्त महानगर अध्यक्ष घनश्याम लोधी द्वारा किया गया।
मंच पर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण राज्यसभा सांसद तेजवीर सिंह जिलाध्यक्ष निर्भय पांडेय महानगर अध्यक्ष घनश्याम लोधी लोकसभा चुनाव प्रभारी अशोक कटारिया विधायक पूरन प्रकाश ठा मेघ श्याम सिंह राजेश चौधरी लोकसभा प्रभारी श्याम भदौरिया देवेंद्र शर्मा जिला पंचायत अध्यक्ष किशन चौधरी महापौर विनोद अग्रवाल एमएलसी योगेश चौधरी के अलावा पूर्व सांसद मानवेंद्र सिंह आरएलडी के जिला अध्यक्ष राजपाल भरंगर पूर्व मंत्री रविकांत गर्ग पूर्व विधायक चंदन सिंह कारिंदा सिंह प्रणत पाल सिंह भुवन भूषण लकी चेतन स्वरूप पाराशर आदि मौजूद रहे।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री को महानगर अध्यक्ष घनश्याम लोधी ने 51 किलो फूलो के हार व स्मृति चिन्ह भेंट की। जनसभा में नागेंद्र सिकरवार विनोद चौधरी डा डी पी गोयल राजवीर सिंह राजू यादव संजय शर्मा चिंता हरण चतुर्वेदी संजय गोविल जिला मीडिया प्रभारी सचिन चतुर्वेदी दीपांकर भाटिया अनुराग चतुर्वेदी सभी पदाधिकारी मण्डल अध्यक्ष सहित हजारों की संख्या मे कार्यकर्त्ता मौजूद रहे ।

Post Views : 71

यह भी पढ़ें

Breaking News!!