image

राज्यपाल की प्रेरणा

डॉ दिलीप अग्निहोत्री 

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल शिक्षा सभी के लिए शिक्षा पर सदैव जोर देती है। इसका संकल्प उन्होने स्वयं शिक्षिका बनने के बाद लिया था। इसके बाद समाज सेवा के दौरान भी वह इस अभियान से जुड़ी रहीं। राज्यपाल बनने के बाद भी वह शिक्षा के प्रसार संबंधी कार्यक्रमों में रुचि लेती हैं। इसमें वंचित वर्ग के बच्चों को शिक्षित करने पर उनका विशेष जोर रहता है। उनकी प्रेरणा से अनेक संस्थाएं इस दिशा में कार्य कर रही हैं। भिक्षावृत्ति में लगे बच्चे अपना बचपन भूल चुके थे। अन्य बच्चों के लिए जो 
खेल और पढ़ाई का समय होता है, उस समय ये बच्चे भीख मांग कर गुजारा करने 
को विवश रहते हैं। लेकिन तभी कोई संस्था उनका हांथ थाम लेती है। उनके पढ़ने रहने आदि की व्यवस्था करती है। एक ही पल में इन बच्चों की जिंदगी बदल जाती है। अन्य बच्चों की तरह वह भी खेलते हैं, पढ़ते हैं। आनंदी बेन 
भिक्षावृत्ति से शिक्षा की ओर संबंधी कार्यक्रमों में भी जागरूकता का सन्देश देती हैं। वह उच्च शिक्षण और अन्य सामाजिक संस्थाओं के इस कार्य एमआर सहभागी बनने की प्रेरणा देती हैं। राज्यपाल की प्रेरणा से अनेक संस्थाएं इस दिशा में उल्लेखनीय कार्य कर रहीं है। राज्यपाल ने कहा भाई कि इस प्रकार के कार्य को ईश्वरीय कार्य और पुण्य कार्य होते हैं। ऐसे कार्यों से आज समाज जुड़ रहा है।
समाज सेवा के भाव से ऐसे कार्य संभव होते हैं। अनेक 
उच्च शिक्षण संस्थाओं द्वारा  भिक्षावृत्ति में संलिप्त बच्चों को अपनाकर  उन्हें शिक्षित किया जा रहा है। अपने आस पास भिक्षामुक्त जोन बनाने का भी प्रयास चल रहा है। इस कार्य को विश्वविद्यालय अपने बेस्ट प्रैक्टिसेज में शामिल कर रहे हैं।

Post Views : 57

यह भी पढ़ें

Breaking News!!