image

प्रभात फेरी निकाल मतदान के लिए किया जागरूक, समत्व फाउंडेशन बुजुर्ग और दिव्यांगजनो की मतदान में करेगा सहयोग

दिनेश अगरिया

आगरा समाजसेवा में अग्रणी संस्था समत्व फॉउंडेशन के सदस्यों ने आज आगरा ताजनगरी फेस 2 क्षेत्र के पार्श्वनाथ पंचवटी , शंकर ग्रीन, ए डी ए हाइट्स , निखिल गार्डेन, नेहरू एन्क्लेव, पुष्प नगर और कावेरी विहार आदि कॉलोनी और सोसाइटी में 7 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव में मतदान करने हेतु प्रभात फेरी निकालकर आम जनमानस को जागरूक किया तथा  बुजुर्ग और दिंव्यांगजनो को पोलिंग बूथ पर पहुंचाने के लिए संकल्प लिया। इस अवसर पर संस्था के सरंक्षक डॉ वी के शर्मा ने कहा कि लोकतंत्र के इस पर्व पर प्रत्येक नागरिक को अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए अधिक से अधिक मतदान कराने के लिए हम संकल्पित हैं। अध्यक्ष लाल सिंह धाकरे ने कहा कि लोकतंत्र को सशक्त करने के लिए एक एक वोट बहुत जरूरी है इसलिए संस्था ने बजुर्ग और दिव्यांगजनो को पोलिंग बूथ तक पहुंचाने के लिए संकल्प लिया है।
कार्यक्रम संयोजक उमेश वर्मा ने बताया कि अत्यधिक बजुर्ग और असहायों को मतदान हेतु वाहन की व्यवस्था की गई है संस्था के सदस्य जरूरतमंद को पोलिंग बूथ पर पहुंचाएंगे। संचालन महासचिव दिनेश अगरिया ने किया और कहा कि पहले मतदान और फिर जलपान की तर्ज पर आज ताजनगरी क्षेत्र में जनजागरण अभियान चालाया गया। दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र का पर्व है कोई भी मतदान से वंचित ना रहे इसलिए बुजुर्ग और दिंव्यागजन की सहायता हेतु संस्था के सदस्यों ने संकल्प लिया है ।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से संस्था के संरक्षक बी. पी .शुक्ला, एल .के . उपाध्याय, जी .एल .तोमर, तरुण उपाध्याय ,संजय गुप्ता ,वीरेंद्र शर्मा, विमल भट्ट, कांता उपाध्याय ,संतोष गुप्ता ,पवन गुप्ता और शैलेंद्र तोमर सहित गणमान्य लोग मौजूद रहे।।

Post Views : 68

यह भी पढ़ें

Breaking News!!