image

महिला मित्र के साथ कार में रंगे हाथ पकड़े गए नेताजी, बीवी ने बीच सड़क पर चप्‍पलों से की पिटाई

कानपुर में एक नेता को कार में उनकी महिला मित्र के साथ पकड़ने के बाद पत्‍नी ने सरेआम चप्‍पलों से पिटाई कर दी। इसका वीडियो वायरल हो गया।

कानपुर में एक नेताजी को शनिवार देर रात कुछ पुरुषों और महिलाओं द्वारा चप्पलों से पीटे जाने का वीडियो वायरल हो गया। बताया जा रहा है कि नेताजी को उनकी पत्‍नी ने रंगे हाथों उस वक्‍त पकड़ लिया जब वह एक पार्क के पास अपनी महिला मित्र के साथ कार में थे।  

कहा जा रहा है कि वीडियो में पिटते दिख रहे नेताजी भाजपा बुंदेलखंड क्षेत्र के पूर्व क्षेत्रीय मंत्री मोहित सोनकर हैं। ये पिटाई कथित रूप से एक महिला नेत्री के साथ रंगेहाथ पकड़े जाने के बाद मोहित सोनकर की पत्नी, उनके भाइयों और महिला नेत्री के पति ने की है। हालांकि ' लाइव हिन्दुस्तान' वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। देर रात सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई। जहां से मोहित और तथाकथित प्रेमिका के पति को मेडिकल के लिए उर्सला भेजा गया।

बाबूपुरवा क्षेत्र के खटिकाना में रहने वाले मोहित सोनकर भाजपा बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय मंत्री हैं। हालांकि अब बीजेपी नेताओं का कहना है कि उन्‍होंने कुछ समय पहले अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया था। बताया जा रहा है कि शनिवार रात वह किदवईनगर निवासी एक नेत्री के साथ जूही क्षेत्र के आनंदपुरी स्थित पार्क के पास कार में बैठे थे। तभी मोहित की पत्नी आकांक्षा उर्फ मैडम मोनी कर्नलगंज निवासी अपने भाइयों राजा सोनकर, शिशु, प्रशांत, रिंकू और नेत्री के पति के साथ पार्क पहुंचीं।

उन्होंने कार से खींच कर दोनों की पिटाई कर दी। इस दौरान किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। शनिवार रात को वायरल वीडियो में क्षेत्रीय मंत्री मोहित को पत्नी और उसके भाई चप्पलों से पीटते दिखाई दे रहे हैं। उनके साथ तथाकथित प्रेमिका का पति भी है, जिसके साथ मोहित की भी हाथापाई हुई।

जूही इंस्पेक्टर ने बताया कि मोहित सोनकर की महिला मित्र के पति की तरफ से मारपीट की तहरीर प्राप्त हुई है। भाजपा महिला मोर्चा की दक्षिण जिलाध्यक्ष अनीता त्रिपाठी ने बताया कि मोहित के साथ पकड़ी गई महिला भाजपा में किसी पद पर नहीं है। उन्हें पद देने के लिए विचार किया गया था लेकिन एनजीओ चलाने की वजह से पद नहीं दिया गया।

पत्नी का भी वीडियो वायरल, पति पर लगाए गंभीर आरोप
पिटाई के वीडियो के साथ एक और वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें मोहित की पत्नी आकांक्षा गंभीर आरोप लगा रही हैं। ‘हिन्दुस्तान’ वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। इस वीडियो में महिला खुद को मोहित की पत्नी बताते हुए कह रही है कि महिला नेत्री कई महीनों से उनके पति के साथ गलत संबंधों में हैं। दोनों ने उसे मरवाया-पिटवाया, घर से निकलवाया। बाद में सास लेकर घर आईं। शुक्रवार रात नेत्री ने मेरे फोन पर कॉल की। कहा कि जिंदगी बर्बाद कर देगी।

पति से कहा तो जवाब मिला कि धोखे से मिल गया होगा। वीडियो में वह बता रही हैं कि पति के साथ संबंधों में रहने वाली महिला बड़ी नेता है और पति भी भाजपा बुंदेलखंड के क्षेत्रीय मंत्री हैं। वीडियो में वह कह रही हैं कि रात 12 बजे से बर्थडे सेलिब्रिशन की तैयारी कर रहे थे। शनिवार रात को मैंने कार में खुद दोनों को गले में हाथ डाले व हरकतें करते पकड़ा। अब पति बता रहे हैं जनवरी-फरवरी से प्रेम प्रसंग चल रहा है। इससे पहले भी पुलिस से शिकायत कर चुकी हूं।

Post Views : 284

यह भी पढ़ें

Breaking News!!