image

राष्ट्रीय लोकदल का अगला राष्ट्रीय अध्यक्ष कौन? 14 फरवरी को दिल्ली में होगा चुनाव

डीके श्रीवास्तव

आगरा। राष्ट्रीय लोकदल का राष्ट्रीय अधिवेशन दि 14-फरवरी दिन मंगलवार को प्रातः 11- बजे से नई दिल्ली स्थित काॅन्स्टीट्यूशन क्लव में आहूत किया गया है। यह जानकारी देते हुए राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश प्रवक्ता कप्तान सिंह चाहर ने बताया है कि राष्ट्रीय अधिवेशन में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव होगा। प्रवक्ता कप्तान सिंह चाहर ने बताया है कि गत 23-दिसंबर 2022 तक राष्ट्रीय लोकदल अपना सदस्यता अभियान पूर्ण कर चुका है अधिवेशन में डेलीगेट्स भाग लेंगे जिनमें प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गण,फ्रण्टल संगठनों के अध्यक्ष,जोन अध्यक्ष,मण्डल अध्यक्ष जिला एव॔ महानगर अध्यक्ष भाग लेंगे। इसके बाद राष्ट्रीय व प्रान्तीय कार्यकारिणी का गठन किया जायेगा।

Post Views : 424

यह भी पढ़ें

Breaking News!!