image

किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न मिलने से किसानों एवं आम जनमानस में खुशी की लहर : हरिओम जुरैल

डीके श्रीवास्तव

आगरा। हरिओम जुरैल ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी को भारत रत्न दिए जाने पर हर्ष व्यक्त किया है। जुरैल ने कहा कि भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और किसानों के मसीहा, चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न से सम्मानित किए जाने पर देशभर के किसानों एवं आम जनमानस में खुशी की लहर दौड़ रही है। यह सम्मान करोड़ों किसानों के लिए एक गौरव का क्षण है और उनके योगदान को स्वीकार करने का प्रतीक है। हम भी एक किसान होने के नाते, इस सम्मान से अत्यंत प्रसन्न है चौधरी साहब ने  हमेशा राष्ट्र निर्माण को गति प्रदान की। वे आपातकाल के विरोध में भी डटकर खड़े रहे। हमारे किसान भाई-बहनों के लिए उनका समर्पण भाव और इमरजेंसी के दौरान लोकतंत्र के लिए उनकी प्रतिबद्धता पूरे देश को प्रेरित करने वाली है। चौधरी चरण सिंह जी को देश के सर्वोच्च सम्मान से नवाजा जाना हर किसान एवं गरीब मजलूम और आम जनमानस का सम्मान है।

Post Views : 140

यह भी पढ़ें

Breaking News!!