image

UP Board 10th Result: किसान के बेटे हैं टॉपर प्रिंस पटेल, बताया- कैसे की थी तैयारी

UP Board 10th Result 2022: उत्तर प्रदेश बोर्ड ने कक्षा 10वीं के परिणाम की घोषणा कर दी है। इस साल कानपुर नगर के प्रिंस पटेल ने यूपी बोर्ड की परीक्षा में टॉप किया था, उन्हें 600 में से 586 अंक मिले थे।

UP Board 10th Result 2022: उत्तर प्रदेश बोर्ड ने कक्षा 10वीं के परिणाम की घोषणा कर दी है। इस साल  कानपुर नगर के प्रिंस पटेल ने यूपी बोर्ड की परीक्षा में टॉप किया था, उन्हें 600 में से 586 अंक मिले थे। उनका पास प्रतिशत 97.67%  है। प्रिंस किसान बेटे के बेटे हैं। उन्होंने अपनी 10वीं की परीक्षा  अनुभव इंटर कॉलेज मुरलीपुर कानपुर से की है। प्रिंस भारतीय सेना में शामिल होना चाहते हैं। उनका सपना राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) में जाना है।

अपनी उपलब्धि से खुश प्रिंस ने कहा, "मैं मेरिट लिस्ट में आने की उम्मीद कर रहा था लेकिन कभी नहीं सोचा था कि मैं बोर्ड परीक्षा में टॉप करूंगा। ये किसी सपने के सच होने जैसा है। मेरे माता-पिता बहुत खुश हैं। बधाई संदेश आ रहे हैं और मेरा सेल फोन लगातार बज रहा है है।"

प्रिंस ने कहा कि वह कभी भी पढ़ाई के लिए घंटे गिनने में विश्वास नहीं करते। "पढ़ते समय एकाग्र रहना चाहिए। घंटों की संख्या महत्वपूर्ण नहीं है।

प्रिंस को क्रिकेट खेलना काफी पसंद है। उनका कहना है, "पढ़ाई  के साथ-साथ, युवाओं के लिए खेल खेलना भी उतना ही महत्वपूर्ण है क्योंकि यह बहुत सारी सकारात्मक ऊर्जा लाता है। खेल टीम भावना सिखाते हैं।" बता दें, उनकी मां शिवकांति देवी गृहिणी हैं। उनके स्कूल के प्रिंसिपल रमेश चंद्र वर्मा ने कहा , "प्रिंस ने स्कूल का नाम रोशन कर दिया है"

 

Post Views : 294

यह भी पढ़ें

Breaking News!!