image

Meerut cylinder blast: मेरठ में जबरदस्त धमाके के बाद खौफनाक मंजर देख कांप उठी रूह

मेरठ के समर गार्डन कॉलोनी में हुए जबरदस्त धमाके में एक महिला की मौत हो गई, जबकि परिवार के कई लोग घायल हो गए। मौके पर दौड़ी भीड़ और पुलिस-प्रशासनिक टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

मेरठ के समर गार्डन कॉलोनी में हुए जबरदस्त धमाके में एक महिला की मौत हो गई, जबकि परिवार के कई लोग घायल हो गए। मौके पर दौड़ी भीड़ और पुलिस-प्रशासनिक टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। हादसा देखकर लग रहा था कि मकान में जो भी कोई मौजूद था, बचा नहीं होगा। जैसे ही मलबा हटाने का काम शुरू किया गया, मलबे के नीचे से लोगों के रोने-चिल्लाने की आवाजें आने लगी। सभी मदद मांग रहे थे। इसके बाद उनकी जान बचाने के लिए लोगों ने जी-जान लगा दिया और काफी मशक्कत कर मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला।

इंतजार के घर पर हुए धमाके के बाद इसकी दहल करीब आधा किलोमीटर दूर तक गई। कुछ लोगों ने दूर उठते हुए धूल के गुबार को देखकर वीडियो बनानी शुरू कर दी। भीड़ मदद के लिए मौके पर दौड़ी। लोगों को अंदेशा नहीं था कि इतना बड़ा हादसा हो गया है। शुरुआत में हादसे का कारण सिलेंडर फटना बताया गया, लेकिन बाद में पता चला कि हादसा बारूद में विस्फोट के कारण हुआ है। इसके बाद अफरातफरी मच गई।

.                                                                           

मलबे को हटाने का काम शुरू किया तो नीचे दबे बच्चों के रोने और चिल्लाने की आवाज आने लगी। इसके बाद लोगों को पता चला कि अंदर दबे हुए लोग जीवित हैं, मदद के लिए तुरंत जेसीबी बुलाई गई। दूसरी ओर मौके पर मौजूद लोग अपने हाथों से मलबा हटाने में जुट गए। करीब आधे घंटे बाद पास ही मौजूद एक जेसीबी को बुलाया गया और कुछ मलबा हटाकर शगुफ्ता, उसके बच्चों और बाकी लोगों को बाहर निकाला गया।

बारूद की दुर्गंध से सांस लेना दूभर 
मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि विस्फोट के बाद इलाके में दुर्गंध फैल गई। यह दुर्गंध ऐसी थी, जैसे बारूद जलने पर आती है। पुलिस अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की है। इस पूरे घटनाक्रम के बाद फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया है और सैंपल सुरक्षित कराए गए। 

Post Views : 340

यह भी पढ़ें

Breaking News!!