image

आगरा के दो बीएसपी नेता बीजेपी में शामिल... रवि भारद्वाज और गंगाधर कुशवाह ने लखनऊ में ली सदस्यता... दोनों ही नेता आगरा में लड़ चुके हैं विधानसभा चुनाव

Agra

लखनऊ। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा दूसरे दलों को तोड़ने में जुट गई है। इसके तहत सपा, बसपा और कांग्रेस के नेताओं को पार्टी ज्वाइन कराई जा रही है। आगरा में दक्षिण विधानसभा से बसपा की टिकट पर चुनाव लड़ने वाले रवि भारद्वाज और बसपा से खेरागढ़ से चुनाव लड़ने वाले गंगाधर कुशवाहा ने लखनऊ में भाजपा ज्वाइन कर ली है। 

भाजपा ने 2024 की तैयारियां तेज कर दी हैं। ऐसे में हर दल में सेंध लगाई जा रही है। बडे़ से लेकर छोटे नेताओं को भाजपा में शामिल कराया जा रहा है। सोमवार को लखनऊ में भाजपा के प्रदेश कार्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी व डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक व केशव मौर्य ने बसपा के रवि भारद्वाज और गंगाधर कुशवाहा को पार्टी ज्वाइन कराई। बता दें कि 2022 में दक्षिण विधानसभा सीट से रवि भारद्वाज ने बसपा की टिकट पर चुनाव लड़ा था। वो यहां पर भाजपा के कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय के खिलाफ चुनाव मैदान में थे। वहीं, खेरागढ़ से चुनाव लड़ने वाले गंगाधर कुशवाह ने भी हाथी से उतर कर भाजपा का दामन थाम लिया है। गंगाधर कुशवाहा बसपा में लंबे समय से सक्रिय थे। वो जिलाध्यक्ष भी रह चुके हैं।  माना जा रहा है कि आने वाले समय में और कई नेता भी भाजपा का दामन थाम सकते हैं।

Post Views : 449

यह भी पढ़ें

Breaking News!!