देश के आगे बढ़ने में महिलाओं की भूमिका अहम : डॉ दिनेश शर्मा
महिलाए तय करती हैं दशा एवं दिशा

लखनऊ। राज्यसभा सांसद एवं पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने लोयलो गर्ल्स इंटर कॉलेज के वार्षिक उत्सव को संबोधित करते हुए कहा कि देश तेजी से आगे बढ़ रहा है जिसमे महिलाओं की बड़ी भूमिका है। महिलायें दशा और दिशा तय करती हैं। पूर्व में भारत की छवि दुनिया में कमजोर राष्ट्र की थी। आज भारत मजबूत राष्ट्र है जहाँ पर लड़कियां लड़ाकू विमान भी उड़ा रही हैं।
डॉ शर्मा ने कहा कि ये संस्था आने वाले समय में नए स्वरूप में शिखर को छुएगी। समय के बदलाव के साथ अब लड़कियां हर क्षेत्र में परचम लहरा रही हैं। जब लड़कियां आगे बढ़ती हैं तो देश और समाज भी तेजी से आगे बढ़ता है। शिक्षा के क्षेत्र में वे लड़कों से आगे है। देश के प्रथम नागरिक के पद को भी वे शिशोभित कर रही हैं।
उन्होंने छात्राओं से जीवन में लक्ष्य बनाकर मेहनत करने की अपील करते हुए कहा कि सफलता से अहंकार नहीं आना चाहिए क्योंकि वह संचित पुण्य को नष्ट करने वाला कार्य है। रावण का उदाहरण देते हुए कहा कि उसे ज्ञान का अहंकार था और प्रभु राम को अहंकार का ज्ञान था। रावण को अहंकार का नुकसान हुआ था। इसलिए जीवन में कभी अहंकार नहीं होना चाहिए।
सरोजिनी नगर विधानसभा स्थित काशीराम मैदान में आयोजित हस्तशिल्प महोत्सव के एक अन्य कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि भारत के तेज़ी से आगे बढ़ने में हस्तशिल्प और लघु उद्योगों के बड़ी भूमिका है। इनके कारण से देश का निर्यात भी बढ़ रहा है। प्रदर्शनी हस्तशिल्पियों का हुनर प्रदर्शित हो रहा है।
स्थानीय विधायक राजेश्वर सिंह की सराहना करते हुए कहा कि वे क्षेत्र का विकास शानदार तरीके से कर रहे हैं। ये मेले प्रदर्शनी पारंपरिक संस्कृति को जीवंत करते हैं। डॉक्टर शर्मा ने कहा कि वन डिस्टिक फंड प्रोडक्ट और लघु मध्यम वर्ग के उद्योग भारत की अर्थव्यवस्था के आधार है भारत के यह उत्पाद आज दुनिया के लिए आकर्षण है हमारा निर्यात बढ़ रहा है और उत्तर प्रदेश में तेजी से उत्पादित हो रहे उत्पादों की मांग पूरी दुनिया में बड़ी है उन्होंने हस्तशिल्प महोत्सव की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन न केवल हस्तशिल्पियों के प्रोत्साहन को बढ़ाते हैं बल्कि अर्थव्यवस्था के सुधार में सहायक बनते हैं कार्यक्रम में विधायक श्री राजेश्वर सिंह पूर्व विधायक श्री सुरेश तिवारी पूर्व महापौर श्रीमती संयुक्ता भाटिया श्री रामेश्वर सिंह श्री शंकर सिंह श्री संतोष श्रीवास्तव श्री संदीप बंसल श्री अमित टंडन सहित गढ़ मान्य लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन श्री अरुण सिंह एवं गुंजन जी द्वारा किया गया।



