आगराउत्तर प्रदेश
खत्री महासभा के अखिल भारतीय स्तर पर चुनाव हुआ संपन्न

आगरा। समस्त खत्री महासभा के अखिल भारतीय स्तर पर चुनाव मुख्य चुनाव अधिकारी श्री शिव प्रकाश अरोड़ा जी व सह चुनाव अधिकारी श्री विकास कक्कड़ जी के मार्गदर्शन में चुनाव संपन्न हुआ जिसमें 131 लोगों ने मतदान किया जिसके अंतर्गत 74 वोट श्री अनंत नारायण अरोड़ा जी को, 3 वोट श्री महेश आहूजा जी को, 19 वोट श्री शारदा शंकर टंडन को व श्री विनय माधव खन्ना जी को 35 वोट मिले इस प्रकार श्री अनंत नारायण अरोड़ा जी निर्वाचित घोषित किए गए और उन्हें समस्त खत्री महासभा का अध्यक्ष अगले 3 वर्षों के लिए घोषित किया गया। चुनाव की प्रक्रिया खत्री सभा आगरा द्वारा व्यवस्थित की गई जिसमें संरक्षक श्री ओम सेठ जी व अध्यक्ष श्री अमित खत्री जी का विशेष योगदान रहा।



