आगराउत्तर प्रदेश

जन सहयोग संगठन का अभिनंदन समारोह हुआ संम्पन्न, सैकड़ों प्रतिनिधियों को किया गया सम्मानित

भारत को हिन्दू राष्ट्र बनाने और गौ माता को राष्ट्रीय माता घोषित करने जैसे संकल्पों के साथ आयोजन हुआ संपन्न

आगरा। जन सहयोग संगठन का अभिनंदन समारोह राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज शर्मा एवं राष्ट्रीय संचालिका श्रीमती आरती शर्मा के मार्गदर्शन में होटल सैथिया, छीपीटोला एमजी रोड पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों प्रतिनिधियों की उपस्थिति में भारत को हिन्दू राष्ट्र बनाने और गौ माता को राष्ट्रीय माता घोषित करने जैसे संकल्पों के साथ आयोजन संपन्न हुआ।

इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज शर्मा एवं राष्ट्रीय संचालिका आरती शर्मा ने समाज के प्रबुद्ध जनों को भगवान परशुराम की प्रतिमा एवं मोमेंटो भेंटकर सम्मानित किया।
मनोज शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि जन सहयोग संगठन निरंतर समाज सेवा के क्षेत्र में कार्य कर रहा है और भविष्य में भी इसी समर्पण के साथ सेवाएं देता रहेगा। उन्होंने संगठन के सदस्यों को समाज सेवा में नए आयाम स्थापित करने के लिए प्रेरित किया। राष्ट्रीय संचालिका आरती शर्मा ने कार्यक्रम में उपस्थित मातृशक्ति को सम्मानित करते हुए कहा कि संगठन समाज के हर वर्ग के लिए कार्य कर रहा है और आगे भी करता रहेगा।

कार्यक्रम में नव मनोनीत
सहयोग देने का आश्वासन दिया।
राष्ट्रीय प्रवक्ता जितेन्द्र पचौरी ने बताया कि समारोह का उद्देश्य समाज सेवा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित करना और उनमें राष्ट्रभक्ति की भावना को प्रोत्साहित करना है। प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा ने भी अपने विचार रखते हुए संगठन की प्रतिबद्धता को दोहराया। समारोह दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक चला और अंत में राष्ट्रगान के साथ समापन हुआ। कार्यक्रम का संचालन युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रशांत पाण्डेय ने किया। इस दौरान आरती शर्मा, मनोज कुमार शर्मा, जितेन्द्र पचौरी, मनीषा शर्मा, अनुराधा शर्मा, गोपी गुरु उपाध्याय, आचार्य राहुल रावत, पंडित रामदेव शर्मा, कैलाश नारायण मिश्र, नरेंद्र शर्मा, अपूर्व शर्मा, डॉ. दिनेश शर्मा, डॉ. विनोद रावत, अनमोल शर्मा, पंडित संजय शर्मा, अमित शर्मा, मनीष उपाध्याय, प्रियंका वर्मा, मुक्ता चौहान, मंजू शर्मा, रेखा राघव, सीनू शर्मा, रति पचौरी, पचौरी, मौनू उपाध्याय, उपाध्याय, शिवम गुप्ता, पंडित राजेन्द्र शर्मा (राजू पंडित), विष्णु शर्मा, दीपक शर्मा, हरिकेश शर्मा सहित सैकड़ों प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

पदाधिकारियों ने संगठन को सशक्त बनाने एवं समाज सेवा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करने का संकल्प लिया। विभिन्न राज्यों से आए प्रबुद्ध जनों ने संगठन के कार्यों की सराहना करते हुए भविष्य में भी

Share this post to -

Related Articles

Back to top button