उत्तर प्रदेशलखनऊ
सुंदरकांड पाठ, भंडारे का आयोजन

लखनऊ। वैष्णो सॉल्यूशंस परिवार के आनंद अरुणेश, आशीष मिश्रा और अन्य सदस्यों द्वारा विनय खंड 5 गोमतीनगर में ज्येष्ठ माह के अंतिम शनिवार को सुंदर कांड पाठ और भंडारा का आयोजन किया गया। जिसमे राज्य सूचना आयुक्त डॉ दिलीप अग्निहोत्री भी हुए सहभागी कार्यक्रम की शुरुआत शनिवार को हनुमान जी के सुंदरकांड पाठ से हुई। संगीतमय चौपाइयों से मंदिर परिसर में भक्ति का माहौल बना। सुंदरकांड के समापन के बाद सामूहिक आरती की गई, जिसके उपरांत प्रसाद वितरण और भंडारे का शुभारंभ हुआ।



