आगराउत्तर प्रदेश

पुरानी मंडी से तांगा स्टैंड तक कर्फ्यू वाले हालात, लेकिन ताजमहल में भीड़, व्यापारियों ने लगायी गुहार

आगरा। आपको बता दें पुरानी मंडी और तांगा स्टैंड के बीच कर्फ्यू से हालत हो गए हैं व्यापार और पर्यटन पर प्रभाव पड़ रहा है। इस क्षेत्र में स्थित दुकानें और व्यवसायिक प्रतिष्ठान बंद हो गए हैं, जिससे व्यापारियों को आर्थिक नुकसान हो रहा है। व्यापारियों के लिए 20 से 05 तारीख तक ताजगंज के व्यापारी इस दिन का इंतजार करते हैं क्योंकि व्यापारियों के लिए यही दिवाली, होली ईद, अन्य त्योहार है अगर व्यापारी इन तारीखों में व्यापार नहीं कर पाया तो उसके लिए बहुत मुश्किल होता है इसलिए शासन प्रशासन से व्यापारी लगा रहे हैं गुहार। पर्यटकों को भी इस क्षेत्र में आने में परेशानी हो रही है, जिससे पर्यटन उद्योग पर भी प्रभाव पड़ रहा है। स्थानीय प्रशासन और अधिकारी इस समस्या का समाधान निकालने के लिए व्यापारियों ने कई बार अधिकारियों से अपील की है लेकिन अभी तक कोई संतोषजनक समाधान नहीं निकला है।आपको बता दें ताजमहल के पास स्थित पुरानी मंडी के व्यापारियों की समस्याओं के बारे में है। कई बार परेशानी के बारे में बताया गया है कि ताजमहल में भीड़ के कारण पुरानी मंडी से पर्यटकों को अंदर आने नहीं दिया जा रहा है, जिससे व्यापारियों को अपने व्यवसाय को चलाने में परेशानी हो रही है। व्यापारियों का कहना है कि पश्चिमी गेट ताजमहल की तरफ से पर्यटकों को आने नहीं देने से उनकी दुकानों पर ग्राहकों की संख्या कम हो गई है, जिससे उनके व्यवसाय को नुकसान हो रहा है।

आगरा का पर्यटन कारोबार पूरी तरह से भारतीय पर्यटकों के इर्द-गिर्द घूम रहा है। क्रिसमस की छुट्टी होने से बुधवार को सुबह से ही ताजमहल पर पर्यटकों का पहुंचना शुरू हो गया था। सुबह से ही स्मारक के पूर्वी व पश्चिमी गेट पर पर्यटकों की लाइनें लगना शुरू हो गई थीं। पूर्वी गेट पर भी पर्यटकों को स्मारक में प्रवेश के लिए इंतजार करना पड़ा। लंबी लाइनों की वजह से बच्चों व बुजुर्गों के साथ आए पर्यटकों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। कई पर्यटकों ने लाइन में लंबे समय तक लगने की अपेक्षा अन्य स्मारकों का रुख किया। यह समस्या व्यापारियों के लिए बहुत बड़ी चुनौती है, क्योंकि ताजमहल के पास स्थित होने के कारण उनकी दुकानें पर्यटकों के लिए आकर्षक होती हैं।
लेकिन अब पर्यटकों को आने नहीं देने से उनके व्यवसाय को नुकसान हो रहा है। इस समस्या का समाधान निकालने के लिए स्थानीय प्रशासन और अधिकारियों को व्यापारियों के साथ मिलकर काम करना होगा।

Share this post to -

Related Articles

Back to top button