आगरा। छीपीटोला निवासी विमल जैन की औलिया रोड तिराहे पर परचून की थोक की दुकान है। दुकान के सामने ही नालंदा मार्केट में गोदाम है। दुकान पर भतीजा आकाश भी बैठता है। बृहस्पतिवार रात 12:30 बजे दुकान बंद वह गोदाम में माल रखने आए थे। भतीजा घर पर चाबी देने गया था। तभी एक-एक करके नकाबपोश 4 बदमाश घुस आए। एक के हाथ में पिस्टल थी। वह आते ही गोली मारने की धमकी देने लगा। चारों ने उन्हें दबोच लिया और लूटपाट करने लगे। विमल जैन ने विरोध किया तो उन्हें पीटने लगे। चेन और मोबाइल लूट लिया। अंगूठी लूटने की कोशिश करते हुए कान की बाली भी खींचने लगे। इस पर विमल ने शोर मचा दिया। वह बदमाशों से उलझ भी गए। तभी भतीजा आकाश आ गया। दुकान में लुटेरों को देखकर चाचा को बचाने के लिए दाैड़ा। यह देख बदमाश घबरा गए। चाचा-भतीजे ने तीन को पकड़ लिया। एक पिस्टल तानकर भाग गया। पकड़े गए तीनों में से एक ने जैकेट उतार दी और भाग निकला। बाद में एक और ने शर्ट उतारी और भाग गया। हालांकि चाैथा नहीं भाग सका। पकड़े गए आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया, उससे पूछताछ की जा रही है।
Read Next
उत्तर प्रदेश
5 hours ago
ग्राम्य विकास में आरटीआई
आगरा
7 hours ago
बस में यात्री के बैग से लाखों के आभूषण पार
अपराध
7 hours ago
बाइक सवारों ने सराफ को मारी गोली
31 mins ago
टोल मांगने पर गाड़ी चढ़ा कर कुचलने की कोशिश, मुकदमा दर्ज
33 mins ago
आटो में सवारियों का सामान चोरी करने वाले गैंग के दो गिरफ्तार
5 hours ago
ग्राम्य विकास में आरटीआई
7 hours ago
मुंबई से दर्शन करने आए श्रद्धालुओं से सेवादारों ने की मारपीट, बाल नौचे, बेल्ट से पीटा
7 hours ago
अब बिना अनुमति के होर्डिंग लगाए तो होगी कार्रवाई
7 hours ago
बस में यात्री के बैग से लाखों के आभूषण पार
7 hours ago
बाइक सवारों ने सराफ को मारी गोली
1 day ago
थाना प्रभारी खंदौली ने पीआरबी गाड़ियों का किया निरीक्षण, तैनात कर्मचारियों को कॉफी और बिस्किट वितरित किये
1 day ago
विश्वशांति मानव सेवा समिति ने 7वें स्थापन दिवस पर किया उत्कृष्ट नारी सम्मान समारोह कार्यक्रम
1 day ago