आगराउत्तर प्रदेश

जाट महासभा ने जाट आरक्षण जन जागरण अभियान किया स्थगित

आगरा। अखिल भारतीय जाट महासभा ने केन्द्रीय जाट आरक्षण के लिए जन जागरण अभियान स्थगित कर दिया है। जिलाध्यक्ष कप्तान सिंह चाहर ने कहा है केन्द्रीय जाट आरक्षण के लिए अखिल भारतीय जाट महासभा ने आन्दोलन हेतु जन जागरण अभियान की शुरुआत की थी गत 27-अप्रैल को प्रदेश कार्यसमित की मथुरा में सम्पन्न बैठक में जन जागरण अभियान चलाये जाने का फैसला लिया था।और आगरा इकाई ने दो दर्जन गाँवों में सभायें करने की योजना तैयार कर ली थी, लेकिन वर्तमान हालात में देश को एकजुटता की जरूरत है। और जाट कौम एक राष्ट्र भक्त कौम है और इस समय देश की सेना और सरकार पाकिस्तान जैसे आतंकवादी राष्ट्र को सबक सिखा रहे हैं इसलिए किसी भी तरह के किसी भी आन्दोलन या प्रदर्शन का कोई औचित्य नहीं बनता है। राष्ट्र सर्वोपरि है और यदि जरूरत आयी तो कौम के नौजवान एव॔ पूर्व सैनिक युद्ध भूमि में जाने से पीछे नहीं हटेंगे। राष्ट्रीय महासचिव चौ युद्धवीर सिंह व प्रदेश अध्यक्ष प्रताप चौधरी (पूर्व विधायक)ने सभी जिलाध्यक्षों को निर्देश जारी कर दिए हैं।

Share this post to -

Related Articles

Back to top button