आगरा किला विजय दिवस मनाने बङी संख्या में जोश के साथ पहुँचे लोग, विमान हादसे की सूचना पर कार्यक्रम किया रद्द, शोक व्यक्त किया

आगरा। सरकार द्वारा आगरा किले में आज आहूत महाराजा सूरजमल विजय दिवस समारोह के प्रति लोगों में बङा जोश था और आगरा सहित भरतपुर, मथुरा, हाधरस, फिरोजाबाद से बङी संख्या में लोग 6-बजे ही आगरा किला पहुँच गये।
लेकिन दुखद विमान हादसे के कारण कार्यक्रम की सूचना पर निराश भी हुए।
और किले पर ही पर्यटन मन्त्री श्री जयवीर सिंह के साथ शोक सभा में सम्मिलित हुए।
श्री जयवीर सिंह ने अगले वर्ष आगरा विजय दिवस को जोरदार तरीके से मनाने की घोषणा भी की।
दो मिनट का मौन धारण करवाकर शोक व्यक्त किया । और उपस्थित जन समूह को आश्वस्त किया कि आगामी समय में और भी भव्यता के साथ आयोजित किया जाएगा ।
शोक सभा मे अखिल भारतीय जाट महासभा जिलाध्यक्ष कप्तान सिंह चाहर,मेघराज सिंह सोलंकी, जिलामहामंत्री वीरेन्द्र सिंह छौंकर,मोहन सिंह चाहर, जिलाउपाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह राणा व सत्यवीर सिंह रावत, जी डी चाहर, चौ ओमप्रकाश सिंह, युवा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र चौधरी,महानगर अध्यक्ष लखन चौधरी , कुशलपाल नादऊ,तोरन सिंह चाहर,जिला मंत्री जितेन्द्र चाहर, विनीत छौंकर, भरतपुर से चौ नेम सिंह फौजदार व नृपत सिंह, बीकानेर से गोवर्धन सिंह, टूण्डला से दीपक चौधरी,हाथरस से प्रमेन्द्र गावर, मथुरा से राजेश चौधरी के सा भी बङी संख्या में लोग मुख्य रूप से उपस्थिति रहे।