आगराउत्तर प्रदेश
खंदौली पुलिस द्वारा महिलाओं व बालिकाओं को महिला सुरक्षा, कानूनी अधिकारों, हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी
डीके श्रीवास्तव

आगरा। थाना खंदौली पुलिस टीम द्वारा MissionShakti5 के अंतर्गत क्षेत्र की महिलाओं व बालिकाओं को महिला सुरक्षा, कानूनी अधिकारों, हेल्पलाइन नंबर आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि परेशानी की स्थिति में 1090, 112, 1076, 1098 और 108 नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है। साइबर अपराधों से बचाव के लिए 1930 हेल्पलाइन नंबर का उपयोग करने की सलाह दी गई। उन्हें बताया गया कि वे अपनी समस्याएं बेझिझक पुलिस से साझा कर सकती हैं। पुलिस उनकी शिकायतों की गोपनीयता बनाए रखेगी। छेड़खानी, सोशल मीडिया पर उत्पीड़न या किसी संदिग्ध व्यक्ति की शिकायत तुरंत करने की सलाह दी गई।