आगराउत्तर प्रदेश

खंदौली में भाजपा नेत्रियों द्वारा की गई खुलेआम गुंडागर्दी का ”जन सहयोग संगठन” करेगा विरोधः मनोज शर्मा

डीके श्रीवास्तव

आगरा। जन सहयोग संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्राह्मण शिरोमणि मनोज शर्मा द्वारा एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से अपने व्यक्तत्व में कहा गया है कि आगरा महानगर भाजपा महिला मोर्चा की नेत्रियों द्वारा खुलेआम गुंडागर्दी की गई है जिसके कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। क्या आगरा में पुलिस प्रशासन नहीं है, जो महिला नेत्रियां खुद जज बन जाती हैं। किसी को घर में घुसकर मारपीट और अपमान कर वीडियो बनाकर वायरल कर देती हैं। अगर हिम्मत है दोनों तरफ की चैट आगरा की जनता को दिखाओ ओरिजिनल उस महिला के पास पीड़ित व्यक्ति आनंद शर्मा का फोन नंबर कैसे आया इसमें बहुत बड़ा राज है। राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज शर्मा ने कहा है कि आगरा की जनता को पता चलना चाहिए कौन सही है और कौन गलत ? वायरल करो उसे चैट को भी ओरिजिनल फिर पता चलेगा सही क्या है और गलत क्या है? आरोप लगाना आसान है मेरी आगरा की जनता से अपील है ऐसी भाजपा नेत्रियों से सावधान रहें। क्या आगरा में पुलिस प्रशासन नाम की कोई चीज बची है या नहीं जन सहयोग संगठन इसका विरोध करते हैं। उन्होंने कहा है कि अगर किसी ने कोई अपराध किया है तो उसे पुलिस प्रशासन दिखेगा या भाजपा नेत्रियां खुद देखेंगी गुंडागर्दी करेंगी। हम इसका विरोध करते हैं यह सब काम पुलिस का है यह सरासर गलत है। पीड़ित आनंद शर्मा के साथ जो हुआ है उस पर पुलिस प्रशासन द्वारा कार्रवाई की जानी चाहिए।

Share this post to -

Related Articles

Back to top button