पूर्व राज्यपाल सतपाल मलिक व महाराजा जवाहर सिंह का भावपूर्ण स्मरण
सतपाल मलिक को राजकीय सम्मान न देना लोकतांत्रिक मूल्यों पर हमला व जाट समाज का अपमान

आगरा। पूर्व राज्यपाल व अनेक बार सांसद व विधायक रहे किसान नेता स्व सतपाल मलिक व महाराज भरतपुर श्री जवाहर सिंह का आज आशीर्वाद गार्डन शास्त्री पुरम में आज अखिल भारतीय जाट महासभा द्वारा आहूत श्रृद्धान्जलि सभा में भावपूर्ण स्मरण कर श्रद्धासुमन अर्पित किये गये।
सर्वप्रथम पूर्व राज्यपाल सतपाल मलिक व महाराजा भरतपुर के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पान्जलि अर्पित की। इस अवसर पर वक्ताओं ने पूर्व राज्यपाल को मरणोपरांत राजकीय सम्मान न देने पर केन्द्र व दिल्ली प्रदेश सरकार की घोर निन्दा करते हुए इसे सम्पूर्ण जाट समाज का अपमान बताया और कहा कि यह कृत्य संवैधानिक व्यवस्था का हरण है और घोर तानाशाही है। जिलाध्यक्ष कप्तान सिंह चाहर ने कहा कि सतपाल मलिक विशुद्ध किसान शुभचिंतक थे और उन्होंने किसान मसीहा स्व चौ चरण सिंह की छत्र छाया में अपने राजनैतिक जीवन की शुरुआत की।
किरावली के पूर्व चेयरमैन जगदीश इन्दौलिया ने उन्हें सच्चा देश-भक्त व किसान हितैशी बताया।
जाट एकता ऐशोसियेशन के राष्ट्रीय अध्यथ विपिन चौधरी व महामन्त्री कृपालुकिंकर महाराज ने महाराजा जवाहर सिंह को अद्भुत योद्धा बताया और कहा कि महाराजा सूरजमल कै सबसे ज्येष्ठ और प्रतापी पुत्र महाराजा जवाहर सिंह के ही नेतृत्व में 12-जून 1761 को आगरा किले पर कब्जा कर मुगलिया सल्तनत का आगरा से अन्त किया था और धोखे से आगरा किले में एक मेव सैनिक ने सीङियाॅ उतरते समय घात लगाकर गर्दन में जहरीला खंजर घोंपकर हत्या कर दी थी।
जाट महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष चौ मान सिंह व राधेश्याम मुखिया ने बताया कि अपने पिता की धोखे धोखे से की गई हत्या का विरोध में महाराजा जवाहर सिंह ने 1768 में दिल्ली फतह कर शासक नजीव उद्दौला को बंधक बनाया और निशानी बतौर दिल्ली किले का फाटक व सिंहासन ले आये थे जो आज भी भरतपुर किले में जीवंत हैं। श्रद्धासुमन अर्पित करने के बाद हुई सभा का संचालन महामन्त्री वीरेन्द्र सिंह छोंकर ने किया व प्रमुख रूप से भाग लेने वालों में जिलाउपाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह राणा,चौ गुलवीर सिंह व चौ नवल सिंह, महानगर अध्यक्ष गजेंद्र सिंह नरवार, युवा के प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश इन्दौलिया, मन्त्री देवेन्द्र चौधरी,जिला मन्त्री अजित चाहर, नैपाल सिंह राना, विनीत छौंकर व भूपेन्द्र सिंह इन्दौलिया, महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष निर्मला चाहर,महानगर अध्यक्ष विनीता सिंह, के पी चाहर, गुड्डा चाहर, पूर्व प्रधान कीर्ति सिंह पूर्व प्रधान जयवीर सिंह आर्य, पत्रकार एन के राणा, तोरन सिंह चाहर, आदि थे।