
आगरा। खंदौली क्षेत्र में यमुना नदी में उफान से फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है। कई गांवों के संपर्क मार्गों पर पानी भरा है। इन गांवों तक ट्रैक्टर या किसी अन्य वाहन से ही पहुंचा जा सकता है। गांव गिजौली और डेरा बंजारा पानी से घिरे हैं। विधायक डॉ धर्मपाल सिंह ने गांव गिजौली व आसपास के इलाकों का दौरा किया। ग्रामीणों को हर संभव मदद का भरोसा दिया।
पूर्व ब्लॉक प्रमुख जगवीर सिंह तोमर ने
ब्लॉक प्रमुख खंदौली आशीष शर्मा ने डेरा बंजारा और मदनपुर, नगला गोदा और धीगरौली आदि गांवों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया।