बिहार चुनाव परिणाम के साथ ही राहुल गांधी पूरा करेंगे चुनावी हार का शतक : डा दिनेश शर्मा
बिहार चुनाव परिणाम के बाद कांग्रेस राजद कार्यलयों में लगेगा अलीगढ की पहचान कहा जाने वाला ताला

अलीगढ/ लखनऊ । राज्यसभा सांसद एवं यूपी के पूर्व उपमुख्यमंत्री डा दिनेश शर्मा ने कहा कि अलीगढ की पहचान कहा जाने वाला ताला 14 नवम्बर को बिहार विधानसभा चुनाव परिणाम के बाद कांग्रेस और राजद के कार्यालय में लगाने के काम आएगा। कांग्रेस के युवराज श्री राहुल गांधी बिहार के चुनाव परिणाम के साथ हार का शतक भी पूरा कर लेंगे। सपा अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव के बिहार में प्रचार करने पर तंज कसते हुए कहा कि जिनका एक भी प्रत्याशी चुनाव मैदान में नही है, वे भी प्रचार कर रहे हैं। किसी को कही भी प्रचार करने की छूट है चाहे तो विदेश के चुनाव में भी प्रचार कर लें। एसआईआर से जुडे सवाल के जवाब में कहा कि साफ सुथरी मतदाता सूची बनने जा रही है जिसके कारण विपक्ष के पेट में दर्द है। अब घुसपैठिए भारत के मतदाता नहीं बन सकेंगे।
सांसद ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल को देश का स्वर्णिम काल बताते हुए कहा कि इस समय की उपलब्धियों पर आने वाली पीढी गर्व करेगी। आने वाले समय में कहा जाएगा कि मोदी योगी के काल में बुल्डोजर से माफिया कांप उठता था। पीएम मोदी के साथ पूरा देश चल रहा है। वर्तमान में भारत दुनिया की तीसरी बडी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है। एक ऐसा देश बन चुका है जो दुनिया का नेतृत्व करने की क्षमता रखता है।
डा शर्मा ने कहा कि अलीगढ का वातावरण पूरी तरह से भाजपामय है। ये बाबूजी कल्याण सिंह जी का क्षेत्र है। पार्टी के संगठन का यहां पर गौरवशाली इतिहास रहा है। आज के भारत की विकास यात्रा कुछ अलग प्रकार की है। पूर्व में आक्रान्ताओं ने भारत को लूटा पर वे देश की संस्कृति और संस्कार को समाप्त नहीं कर सके। पहले देश में वर्ण व्यवस्था थी जिसमें ज्ञान एवं संस्कृति व संस्कार से जुडा कार्य करने वाला ब्राह्मण , राष्ट्र की रक्षा के लिए समर्पित रहने वाला क्षत्रिय , अर्थ की व्यवस्था व्यापार करने वाला वैश्य और समाज के शेष सभी महत्वपूर्ण कार्य करने वाला शूद्र कहलाता था। यह एक हाथ की पांच उंगलियों के समान थे। समाज में सभी का अलग-अलग महत्व रहा है, भारत में वर्ण व्यवस्था थी जाति व्यवस्था नहीं। आक्रान्ताओं ने भारतीय समाज को जातियों में बांट दिया। आज के समय में समाज को बांटने और लडाने वाली ताकतें जातियों की मौजूदगी का अपने राजनैतिक स्वार्थ के लिए प्रयोग करती हैं। आक्रान्तओं ने जातियों का कुचक्र रचा था जिसमें आज फंसने की जरूरत नहीं है। प्रधानमंत्री ने अब एक भारत श्रेष्ठ भारत का मंत्र दिया है जो जाति व्यवस्था को तोडता है। यहां का हर नागरिक स्वदेशी के मंत्र के साथ आत्मनिर्भर होकर देश को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने के लिए कटिबद्ध है।
उन्होंने कहा कि पहले का भारत ऐसा था जिसे छोटी से छोटी चीज के लिए विदेशों पर निर्भर रहना होता था। देश के लोग अगर बीमार होते थे तो बीमारी का टीका तक विदेश से मंगाना पडता था। आज का भारत बदल गया है जो अब आत्मनिर्भर हो रहा है। कोरोना जैसे कठिन समय में जब दुनिया के बडे बडे देश टीके की आस लगा रहे थे तब भारत ने कोविड के 3 टीके विकसित कर दिए। विपक्ष के लोगों ने उस समय में भारत में निर्मित वैक्सीन का उपहास भी उडाया पर इसी टीके ने देश के लोगों को सुरक्षित करने के साथ ही दुनिया के 100 से अधिक देशों के लोगों को भी सुरक्षित किया था। अमेरिका जैसा देश कोविड के समय में मदद की गुहार लगा रहा था। पीएम मोदी का भारत याची नहीं दाता बन गया है। कोविड के समय में जब विपक्ष के लोग घरों में छिपे हुए थे तब भाजपा और संघ के कार्यकर्ताओं ने जान की परवाह नहीं करते हुए लोगों की सेवा की थी।
पूर्व उपमुख्यमंत्री ने कहा कि आज का भारत बदल गया है। अब ये वो भारत नहीं है जिसके प्रधानमंत्री को अमेरिका के राष्ट्रपति से मिलने के लिए इंतजार करना पडता था बल्कि ये मजबूत भारत है जिसके प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का इंतजार अमेरिका के राष्ट्रपति करते हैं। अमेरिका की टैरिफ की धमकी का भारत के पीएम ने इस कुशलता से जवाब दिया कि दुनिया का मजबूत राष्ट्र भी देखता रह गया। टैरिफ के जवाब में जीएसटी को कम करके देश की अर्थव्यवस्था को नया आयाम दिया और भारतीय उत्पादों के लिए दुनिया के अन्य देशों के बाजारों में अवसर उपलब्ध करा दिए। जीएसटी की कमी ने त्योंहार पर आम जनमानस की खुशियों को दोगुना कर दिया। आज टैरिफ लगाने वाले प्रधानमंत्री को अपना मित्र बता रहे हैं। पाकिस्तान को प्रश्रय देने वाला अमेरिका खुद को ब्राजील और रूस से बचाने की जुगत में लगा है। पाकिस्तान अपने घर में ही तमाम परेशानियों से घिरा हुआ है जबकि भारत देश में निर्मित मिसाइल और वन्दे भारत ट्रेन चला रहा है। आज का भारत हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर होने के साथ ही सफलता की ऊची ऊंची छलांगे लगा रहा है। आज देश के साथ ही यूपी भी बदला है। जिस प्रदेश की सडके खस्ताहाल होती थी वहां पर आज दर्जनों एक्सप्रेस वे, फोरलेन सड़के,मेट्रो बन रही हैं। दुनिया की सर्वश्रेष्ठ मेट्रों यूपी में है।
बाबू कल्याण सिंह हैबिटेट सेंटर, कोल अलीगढ़ में आत्मनिर्भर भारत, स्वदेशी संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होकर योग, आयुर्वेद, हस्तशिल्प, परंपरागत उद्योग के माध्यम से भारत को विकसित एवं आत्मनिर्भर बनाने में आमजन से सहभागिता का आह्वाहन किया।
इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष अलीगढ़ श्री राजीव शर्मा जी, जिला अध्यक्ष श्री कृष्ण पाल जी, माo विधायक एवं पूर्व मंत्री ठाकुर जयवीर सिंहजी, मा. महापौर श्री प्रशांत सिंघल जी, मा. प्रदेश मंत्री श्रीमती पूनम बजाज जी, सदस्य विधान परिषद श्री ऋषिपाल जी, विधायक श्री अनिल पाराशर जी, मा. विधायक श्री राज कुमार सहयोगी जी, मा. विधायक श्री रविंद्र पाल जी, माo सदस्य विधान परिषद श्री मानवेंद्र सिंह जी, माo विधायक श्री सुरेंद्र दलेर जी, मा. विधायक श्रीमती मुक्ता राजा जी, पूर्व महापौर श्री आशुतोष वार्ष्णेय जी, पूर्व महापौर श्रीमती शकुंतला गौतम जी, पूर्व विधायक श्रीमती रामसखी कठेरिया जी, महामंत्री श्री शिव नारायण शर्मा जी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती विजया सिंह जी, महामंत्री श्री हरि शंकर गौड़ जी, वरिष्ठ भाजपा नेता श्री राजीव अग्रवाल जी आदि उपस्थित रहे।



