उत्तर प्रदेशलखनऊ

लायंस क्लब का सांस्कृतिक समारोह

लखनऊ। लायंस क्लब डिस्ट्रिक्ट 321 बी वन द्वारा गोल्फ सिटी में अवध और बृज की होली गीत नृत्य से सुसज्जित सांस्कृतिक समारोह का आयोजन किया गया। इसमें लब्ध प्रतिष्ठित कलाकारों से साथ ही क्लब के अनेक महिला पुरुष सदस्यों ने भी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। समारोह की अध्यक्षता क्लब के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन डॉ आरसी मिश्रा ने की। मुख्य अतिथि के रूप में राज्य सूचना आयुक्त डॉ दिलीप अग्निहोत्री उपस्थित रहे। लायंस क्लब के कैबिनेट सचिव विनीत श्रीवास्तव ने संचालन किया।राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित तुषार राणा ने मयूर नृत्य प्रस्तुत किया। इस अवसर पर पुष्पलता अग्रवाल, मंजू सक्सेना, विशाल सिंह, बीएम श्रीवास्तव,प्रदीप अग्रवाल, नवीन झींगरानं, सविता चौधरी, सहित बड़ी संख्या में लायंस क्लब सदस्य उपस्थित रहे।

Share this post to -

Related Articles

Back to top button