ब्रह्मण को अवसरवादी बताए जाने पर भारी आक्रोश, कार्रवाई नहीं तो सड़कों पर जन आंदोलन : जन सहयोग संगठन
डीके श्रीवास्तव

आगरा। जन सहयोग संगठन ने यूपी पुलिस भर्ती में आए एक प्रश्न के विकल्प में ब्रह्मण को अवसरवादी बताए जाने पर भारी आक्रोश जताया है। संगठन की राष्ट्रीय संचालक आरती शर्मा, राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज शर्मा और राष्ट्रीय महासचिव जितेंद्र पचौरी ने संयुक्त रूप से बयान जारी कर इसे ब्राह्मणों का घोर अपमान बताया है और इसकी उच्चस्तरीय जांच की मांग करते हुए योगी सरकार से भविष्य में इस तरह के मामलों पर लगाम लगाने की अपील की है। संगठन के वरिष्ठ नेताओं ने आरोप लगाया है कि यह भर्ती बोर्ड की अनजाने में हुई गलती या फिर किसी के इशारे पर जानबूझकर साजिश के तहत ब्राह्मणों को फिर एकबार अपमानित किया गया है। संगठन ने सरकार से मांग की है कि उन अधिकारियों को सामूहिक रूप से सस्पेंड किया जाए और कड़ी से कड़ी सजा दी जाए।
संगठन के शीर्ष नेताओं ने कहा कि ब्रह्मण समुदाय के लोगों के साथ ऐसा व्यवहार असहनीय है और ब्रह्मण समाज इसका कड़े शब्दों में विरोध करता है। संगठन के पदाधिकारियों ने योगी आदित्यनाथ जी महाराज की अगुवाई वाली भाजपा सरकार से अपील की है कि वह ब्राहमण समुदाय के लोगों की भावनाओं का सम्मान करे और इस मामले में सख्त कार्रवाई करे। संगठन ने चेतावनी दी है कि अगर कार्रवाई नहीं की गई तो सड़कों पर जन आंदोलन किया जाएगा और इसकी जिम्मेदार सरकार खुद होगी। संगठन ने कहा है कि वह ब्राह्मण समुदाय के लोगों के साथ खड़ा है और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए हर संभव प्रयास करेगा। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा है कि वह इस मामले में जल्द ही एक उच्च स्तरीय बैठक करेंगे और आगे की रणनीति तय करेगे। उन्होंने कहा है कि ब्राह्मण समुदाय के लोगों के साथ ऐसा व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और इसके लिए सरकार को जवाबदेह ठहराया जाएगा।



