
टूंडला। चैत्र नवरात्रि के अंतिम दिन माता की पूजा अर्चना कर श्रद्धालुओ ने कन्या लांगुरो को भोजन कराकर उनको दान दक्षिणा देकर धर्म लाभ कमाया। इस दौरान घर-घर में महिलाओ एवं पुरुषों ने शुक्रवार को माता रानी की विधिविधान के साथ पूजा अर्चना कर छोटे छोटे कन्या व लांगुरो को घर पर बुलाकर भोजन कराया और साथ ही दान दक्षिणा व उपहार भेंट कर उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान बच्चों का घर घर में तांता लगा रहा। नन्हे मुन्ने बच्चों ने भी सुबह से ही लोगों के घरों पर आना जाना लगा रहा। देर सांय तक यह क्रम जारी रहा। वहीं मंदिरो में महिला एवं बालिकाओ ने माता के भजनों पर नृत्य किया।



