उत्तर प्रदेशमथुरा

संत श्री राम प्रिया दास जी का स्वास्थ्य शीघ्र स्वस्थ होने के लिए किया हवन

डीके श्रीवास्तव

मथुरा। संत रामप्रिय दास महाराज की अचानक तबीयत बिगड़ने से उनके शीघ्र स्वस्थ होने के लिए उनके श्रद्धालु लगातार दुआएं कर रहे हैं। बुधवार सुबह वृंदावन स्थित उनके हाथी टीला आश्रम में विशेष हवन-पूजन का आयोजन किया गया। मंदिर में पूजा अर्चना की और हवन का आयोजन कर उनके बेहतर स्वास्थ्य की कामना की।

आपको बता दे खंदौली में श्रीमद्भागवत कथा के समापन कार्यक्रम के बाद संत रामप्रिय दास महाराज की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। ब्लड प्रेशर बढ़ने के कारण वे बेसुध हो गए थे। उन्हें पहले आगरा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। स्वास्थ्य में सुधार न होने पर उन्हें वृंदावन स्थित राम किशन मिशन हॉस्पिटल कारे बाबू के अस्पताल रेफर किया गया। वर्तमान में उनका उपचार इसी अस्पताल के आईसीयू में जारी है।

इस अवसर पर खंदौली से बंटू लवानियां, पवन उपाध्याय, दीपक उपाध्याय, राधाबल्लभ, हरिओम पंडित, मनीषा शर्मा, दादरे आदि ने हवन में आहूति देकर उनके बेहतर स्वास्थ्य के लिए कामना की

Share this post to -

Related Articles

Back to top button