आगराउत्तर प्रदेश

ग्रामीणों ने विधायक को सौंपा प्रार्थना पत्र,विकास कार्यों की उठाई मांग

अनीष उपाध्याय

आगरा। विकास खंड खंदौली की ग्राम पंचायत रामनगर,खंदौली के ग्रामीणों ने आज एत्मादपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ० धर्मपाल सिंह को प्रार्थना पत्र सौंपकर गांव में लंबित विकास कार्यों को शीघ्र पूरा कराने की मांग की।
ग्रामीणों ने बताया कि गांव का प्राचीन लाल मंदिर लंबे समय से जर्जर अवस्था में है, जिससे श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके साथ ही वर्षों से बंद पड़े बस स्टैंड को पुनः संचालित कराने की भी मांग की गई, ताकि ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिल सके।
प्रार्थना पत्र में भगवान परशुराम जी के नाम पर चौक की मांग भी प्रमुख रूप से उठाई गई, जिससे क्षेत्र की सांस्कृतिक एवं धार्मिक पहचान को मजबूती मिल सके। इसके अलावा आगरा-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग से सीएनएसपीएस स्कूल होते हुए रामनगर बंबा तक सड़क एवं पुलिया निर्माण कराने की मांग की गई, ताकि जलभराव और जाम की स्थिति में स्थानीय लोगों को आवागमन में राहत मिल सके।
ग्रामीणों का कहना है कि ये सभी कार्य जनहित से जुड़े हुए हैं और लंबे समय से लंबित हैं, जिन पर शीघ्र कार्यवाही की आवश्यकता है। उन्होंने विधायक से इन समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर संज्ञान लेकर समाधान कराने का अनुरोध किया।
इस दौरान प्रमुख रूप से विनोद शर्मा, प्रमोद उपाध्याय,दिनेश शर्मा,राकेश शर्मा, शैलेश शर्मा,पवन उपाध्याय,भूरा शर्मा,अंकित शर्मा, रमाशंकर अग्रवाल,आनंद शर्मा, मनीष पंडित,पवन पंडित,बीके शर्मा,मनीष उपाध्याय,अनीष उपाध्याय,दीपक शर्मा सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने एकजुट होकर गांव के समग्र विकास की मांग उठाई।

Share this post to -

Related Articles

Back to top button