सिस्टम सुधार संगठन (किसान) यूनियन के पदाधिकारियों पर लिखे मुकदमें होंगे वापस, ज्ञापन सौंपा
डीके श्रीवास्तव

आगरा। छलेसर तथा गांव सवाई एवं सिस्टम सुधार संगठन (किसान) यूनियन के पदाधिकारियों पर लिखे गए मुकदमें होंगे खत्म, दोनों ही मुकदमे लिए जाएंगे वापस,,, सिस्टम सुधार संगठन (किसान) यूनियन ने पुलिस आयुक्त श्री दीपक कुमार जी ज्ञापन सौंपा, पुलिस आयुक्त महोदय में सिस्टम सुधार संगठन (किसान) यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष तथा पदाधिकारियों एवं किसानों को स्पष्ट किया एवं भरोसा तथा विश्वास दिलाया कि थाना एत्मादपुर पर जो दो मुकदमे लिखे गए हैं वह दोनों ही खत्म किए जाएंगे तथा वापस लिए जाए, किसानों का शोषण नहीं होने दिया जाएगा , आपको बता दे कि दिनांक 30/04/2026 को सिस्टम सुधार संगठन (किसान) यूनियन द्वारा स्मार्ट मीटरों के खिलाफ तथा कस्बा एत्मादपुर में फ्लाईओवर की मांग को लेकर गांव सवाई में किसान पंचायत आयोजित की गई थी, उसके पश्चात पैदल मार्च करते हुए जिम्मेदार अधिकारियों को ज्ञापन देने जा रहे थे तभी पुलिस प्रशासन ने बरहन रोड पर रेलवे अंडरपास के पास बैरिकेडिंग लगाकर किसानों को रोक दिया था जिसके पश्चात किसान साइड में फर्श बिछाकर बैठ गए थे ओर मौके पर मौजूद उपजिलाधिकारी महोदय एत्मादपुर तथा अन्य सक्षम अधिकारियों से सकारात्मक संवाद के बाद ज्ञापन सौंपा गया था, कार्यक्रम पूरी तरह से संवैधानिक तथा शांति प्रिय ढंग से संपन्न हुआ था लेकिन उसके चार दिन बाद सिस्टम सुधार संगठन (किसान) यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष अंशुमन ठाकुर समेत अन्य चार पदाधिकारियों एवं 30 अज्ञात लोगों पर मुकदमा पंजीकृत किया गया था, इसी प्रकार से दिनांक 03/05/2026 26 को गांव छलेसर के किसानों एवं उपभोक्ताओं के द्वारा स्मार्ट मीटरों का विरोध करते हुए स्मार्ट मीटर हटाकर फेंक दिए थे, इसके पश्चात द्वारा विद्युत विभाग एत्मादपुर द्वारा 9 नामजद किसानों तथा 30 अज्ञात किसानों पर मुकदमा पंजीकृत थाना एत्मादपुर पर कराया गया है, दोनों ही मुकदमों के खिलाफ सिस्टम सुधार संगठन (किसान) यूनियन ने आज पुलिस आयुक्त महोदय से भेंट कर ज्ञापन सौंपा है तथा स्पष्ट कह दिया है कि यदि वादा खिलाफी की गई तथा किसानों के मुकदमें समाप्त नहीं किए गए तो बड़ी किसान महापंचायत आयोजित की जाएगी तथा बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन आगरा की होगी, ज्ञापन देने वालों में सिस्टम सुधार संगठन (किसान) यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष अंशुमन ठाकुर, प्रदेश महामंत्री मीनू उस्मानी, जिला अध्यक्ष विनोद परिहार, जिला अध्यक्ष (युवा मोर्चा) राहुल चौहान, जिला अध्यक्ष (किसान मोर्चा) हरेंद्र सिंह धाकरे, जिला उपाध्यक्ष योगेंद्र सिंह सिकरवार (दादा), जिला उपाध्यक्ष मनोज परिहार, जिला उपाध्यक्ष मंगल सिंह चौहान, जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, तहसील अध्यक्ष हुकुम सिंह चौहान, हनुमान सिंह, उदयवीर बघेल, पंडित दिनेश उपाध्याय, पंडित उमेश उपाध्याय, नरेंद्र त्यागी, दीपकांत उपाध्याय, धीरू, छोटू, अभिषेक चौहान, अंकुश सिकरवार, राहुल यादव, राजपाल सिंह, विजेंद्र सिंह, गीतम सिंह, जहान सिंह, हरी सिंह सिकरवार, वीरेंद्र सिंह परमार, सुंदर सिंह चौहान, दिनेश चौहान, दिनेश परमार, सचिन तंवर, सनी तंवर, आदि समस्त सम्मानित किसान सरदारी उपस्थिति रही ।।



