
लखनऊ। राज्य सूचना आयुक्त डॉ दिलीप अग्निहोत्री ने प्रधानमंत्री की अपील को देशहित में बताया। कहा कि इसके दृष्टिगत राज्यपाल आनंदी बेन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश अनुकरणीय है। राज्य सूचना आयुक्त ने खुद भी यात्राओं में कटौती करने और अन्य जनपदों की यात्रा कर दौरान एस्कॉर्ट ना लेने का निर्णय है। वह पहले भी अन्य जनपदों में मिलने वाले एस्कॉर्ट को वापस कर देते थे। अब उन्होंने यात्रा में भी कटौती का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि मध्यपूर्व का संघर्ष वैश्विक संकट है। सभी देशों पर इसका कुप्रभाव परिलक्षित है। उनको तेल गैस की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। तेल की कीमतों में बड़ी वृद्धि करनी पड़ रही है। भारत ने अभी तक अपने को इस परेशानी से बचाया है। लेकिन मध्यपूर्व का संघर्ष लंबा खींचेगा तो समस्या बढ़ेगी।



