भारत का सर्वश्रेष्ठ इंफ्रास्ट्रक्चर

लखनऊ। विकसित भारत में सर्वाधिक योगदान उत्तर प्रदेश कर रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसका उल्लेख किया। उन्होंने कहा..
उत्तर प्रदेश भारत का सबसे अच्छे इंफ्रास्ट्रक्चर वाला प्रदेश है। देश के कुल एक्सप्रेस-वे में प्रदेश की साठ प्रतिशत हिस्सेदारी है। यह सबसे ज्यादा एयरपोर्ट तथा मेट्रो ट्रेन का संचालन करने वाला प्रदेश है। देश में सर्वाधिक तेज गति से बढ़ती अर्थव्यवस्था के रूप में उत्तर प्रदेश ने सुरक्षा का नया मॉडल प्रस्तुत किया है।प्रदेश सरकार के प्रयास से इन्सेफेलाइटिस बीमारी समाप्त हो चुकी है।गोरखपुर-सोनौली मार्ग 04-लेन का बन रहा हैगोरखपुर में बाईपास बन रहे हैं। यदि जंगल कौड़िया से लखनऊ की ओर जाना है, तो जंगल कौड़िया से सहजनवा के बीच एक बाईपास बन चुका है। जंगल कौड़िया से कुशीनगर की ओर जाने के लिए नया बाईपास का निर्माण युद्धस्तर पर चल रहा है।किसानों के लिए नदी तथा बरसात के पानी को रोकने के लिए रोहिन में बनैलिया बैराज का निर्माण किया गया। इससे हजारों एकड़ भूमि के लिए सिंचाई की सुविधा उपलब्ध होगी।वनटांगिया गांव के लोग, जो आजादी के बाद भी अपने अधिकारों से वंचित थे। उन्हें सरकार ने पट्टा उपलब्ध कराया। उनका नाम मतदाता सूची में दर्ज कराया गया। शासन की विभिन्न सुविधाओं से आच्छादित किया गया। आज वहां सभी प्रकार की सुविधाएं हैं। प्रत्येक गरीब के पास अपना मकान तथा शौचालय है। उन्हें निःशुल्क राशन तथा आयुष्मान कार्ड भी उपलब्ध कराया जा रहा है। गांव में बेहतर कनेक्टिविटी है।प्रदेश सरकार द्वारा मन्दिरों का सुंदरीकरण कराया जा रहा है।



