सबसे लंबा कार्यकाल और मोदी की का है कमाल : डॉ दिनेश शर्मा
अहंकार में डूबी कांग्रेस नहीं देख पा रही है देश का विकास

नई दिल्ली। राज्य सभा सांसद और पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आजाद भारत में प्रधानमंत्री के रूप में सबसे लंबे कार्यकाल के लिए बधाई देते हुए कहा कि आने वाले समय में भारत के विकसित राष्ट्र बनने का संकल्प भी साकार हो जायेगा। देश आज दुनिया की सबसे तेज गति से बढ़ती अर्थव्यवस्था बन गया है। अब हम दुनिया की किसी भी ताक़त को सिर उठाकर जवाब दे सकते हैं। इसका श्रेय प्रधानमंत्री को जाता है। उनके नेतृत्व में भारत के स्वाभिमान की यात्रा तेज हुई है।
सांसद ने कहा कि ये भारत के गौरव एवं विकास का स्वर्णिम कार्यकाल चल रहा है जिसमे पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के विकास की अनूठी पटकथा लिखी गई है। आज का भारत किसी के दबाव में नहीं आता है और पाकिस्तान जैसे आतंकवाद को संरक्षण देने वाले को घर में घुसकर मारता है। पीएम ने देश सेवा के समय में एक भी दिन का अवकाश नहीं बल्कि भारत माता के लिए समर्पित भाव से काम किया। पीएम मोदी केवल एक नाम नहीं बल्कि विकास का एक आंदोलन है। वे अपने आप में एक संस्था हैं।
उन्होंने कहा की २६ करोड़ लोग गरीबी की रेखा से बाहर निकल आए हैं। पिछले १२ साल में हुई प्रगति की देखकर दुनिया दाँतो तले उँगली दबाने को मजबूर है। देश में बुलेट ट्रेन चलने वाली है।
उनकी जनता के बीच में लोकप्रियता ने सभी रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं। लोग कहते हैं कि मोदी जी हमारे है और हम मोदी जी के हैं। आज जनता के सपनों का भारत बन रहा और ये यात्रा जारी रहेगी। देशवासी प्रधानमंत्री की इस सेवा यात्रा का उत्सव मना रहे हैं।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस दृष्टिबाधित हो गई है जिसे देश का विकास नहीं दिख रहा है। कांग्रेस के समय में कश्मीर के लाल चौक पर जाना कठिन था वहाँ पर आज तिरंगा फहरा रहा है। नार्थ ईस्ट में विकास की गंगा बह रही है। धारा ३७० का हटना , राम मंदिर का निर्माण आदि क्रांतिकारी कार्य हैं। अहंकार में डूबी कांग्रेस सत्ता की तड़प के चलते विकास को हज़म नहीं कर पा रही है।
आजाद भारत के लोकतांत्रिक इतिहास में आज का दिन एक स्वर्णिम पल के रूप में याद किया जाएगा। प्रधानमंत्री 4399 दिनों की सतत सेवा का निर्वाचित पीएम के रूप में एक अद्वितीय रिकॉर्ड बना रहे हैं। विकास एवं जन कल्याण के लिए 12 वर्ष संकल्प से सिद्धि का गौरवशाली कालखंड के रूप में याद किया जाएगा। भारत में विकास, सुरक्षा, आर्थिक, सांस्कृतिक एवं वैश्विक प्रतिष्ठा में क्रांतिकारी समृद्धि का यह कार्यकाल साक्षी रहा है। आज प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में ” विकसित भारत@2047″ के स्वप्न को साकार करने का पूरा देश संकल्प ले रहा है। ईश्वर से प्रार्थना है मोदी जी शतायु हो और इसी प्रकार देश का नेतृत्व करते रहे। आज दिल्ली में प्रसिद्ध श्री हनुमान जी के मंदिर में कार्यकर्ताओं के साथ हनुमान चालीसा का पाठ करते हुए पूजा अर्चन एवं प्रसाद वितरण किया। इस अवसर पर दिल्ली नगर निगम के पूर्व महापौर श्री श्याम सुंदर अग्रवाल गुर्जर महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री सविंदर भाटी श्री जितेंद्र विकल एवं सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



