
आगरा ताजनगरी फेस 2 स्तिथ जोनल पार्क गीता गोविंद वाटिका में हर वर्ष की भांति आगामी 21 जून को 12 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर एक विशाल योग शिविर का आयोजन किया जा रहा है जिसकी तैयारियो में योग को समर्पित संस्थान समत्व फाउंडेशन द्वारा आयुष मंत्रालय की पहल पर 15 से 21 जून योग सप्ताह मना कर आम जनमानस को जागरूक किया जा रहा है और प्रतिदिन पार्क में योग का प्रशिक्षण दिया जा रहा है इसी श्रंखला में सप्ताह के दूसरे दिन आज पार्क में स्वच्छता अभियान चलाया और सफाई कर्मियो का सम्मान किया।
मुख्य अतिथि के रूप में शहर के जाने माने बाल रोग विशेषज्ञ डॉ मुकेश बघेल ने अभियान की शुरआत की और कहा कि योग द्वारा हमारे अंदरुनी अंगों की सफाई होती है वहीं स्वच्छता अभियान से गन्दगी के साथ विचारों की शुद्धि होती है। सफाईकर्मियों के सम्मान से समाज में व्याप्त ऊंच नीच के भाव में सन्तुलन होता है 12 वर्ष पूर्व देश के प्रधान सेवक मोदी जी ने सफाई कर्मियों का स्वागत और स्वच्छता अभियान से यह शुरुआत की थी आज हम सभी योगसाधक उनका अनुसरण कर स्वच्छता का संदेश दे रहें। समत्व फॉउंडेशन योग परिवार के इस प्रकार के सामाजिक संदेशों से समाज और स्वास्थ्य को संतुलित करने का यह प्रयास बहुत ही प्रशसनीय है।।
संस्था के महासचिव दिनेश अगरिया ने बताया कि योग सप्ताह में प्रतिदिन कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है 21 जून को यहां 1000 योग साधक एक साथ योग करेंगे जिसके लिए प्रचार प्रसार तेज कर दिया गया है अधिक से अधिक लोग इस अभियान से जुड़ रहे है। आज स्वच्छता अभियान में सैकड़ो योगसाधकों ने भाग लिया।
योगसाधकों द्वारा सफाई कर्मियों का स्वागत किया तो सफाईकर्मी भावुक हो गए आंखों से खुशी के आंसू निकलने लगे बोले आज तक किसी ने सम्मान नही किया।आज बहुत अच्छा लग रहा है।
अध्यक्ष लाल सिंह धाकरे ने सभी का धन्यवाद दिया। मुख्य रूप से रमन गुप्ता, दिनेश अगरिया लाल सिंह धाकरे लक्ष्मी गुप्ता उमेश वर्मा डॉ डी एस चौहान, डॉ वी के शर्मा, डॉ विकास सचान, उमेश वर्मा,राघवेंद्र शर्मा ,कमलेश शुक्ला ,जरीना खान ,पवन गुप्ता वीरेंद्र शर्मा, विजेंदर शर्मा ऋषि शर्मा औऱ देवकीनन्दन शर्मा आदि योगसाधक मौजूद रहे।



