अपराधआगराउत्तर प्रदेश

नकाबपोश बदमाशों की परचून व्यापारी से लूट, एक को दबोचा

डीके श्रीवास्तव

आगरा। छीपीटोला निवासी विमल जैन की औलिया रोड तिराहे पर परचून की थोक की दुकान है। दुकान के सामने ही नालंदा मार्केट में गोदाम है। दुकान पर भतीजा आकाश भी बैठता है। बृहस्पतिवार रात 12:30 बजे दुकान बंद वह गोदाम में माल रखने आए थे। भतीजा घर पर चाबी देने गया था। तभी एक-एक करके नकाबपोश 4 बदमाश घुस आए। एक के हाथ में पिस्टल थी। वह आते ही गोली मारने की धमकी देने लगा। चारों ने उन्हें दबोच लिया और लूटपाट करने लगे। विमल जैन ने विरोध किया तो उन्हें पीटने लगे। चेन और मोबाइल लूट लिया। अंगूठी लूटने की कोशिश करते हुए कान की बाली भी खींचने लगे। इस पर विमल ने शोर मचा दिया। वह बदमाशों से उलझ भी गए। तभी भतीजा आकाश आ गया। दुकान में लुटेरों को देखकर चाचा को बचाने के लिए दाैड़ा। यह देख बदमाश घबरा गए। चाचा-भतीजे ने तीन को पकड़ लिया। एक पिस्टल तानकर भाग गया। पकड़े गए तीनों में से एक ने जैकेट उतार दी और भाग निकला। बाद में एक और ने शर्ट उतारी और भाग गया। हालांकि चाैथा नहीं भाग सका। पकड़े गए आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया, उससे पूछताछ की जा रही है।

Share this post to -

Related Articles

Back to top button